फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

September Festival List 2021: सितंबर माह में पड़ेंगे ये प्रमुख व्रत त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

Wed, 01 Sep 2021 10:16 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 01 Sep 2021 10:16 AM IST
विज्ञापन
september festival list 2021 indian hindu calendar
सितंबर माह के व्रत त्योहार - फोटो : अमर उजाला

September Festival List 2021: भारत उत्सवों का देश है। यहां हर माह कोई न कोई उत्सव मनाया जाता है। सितंबर माह में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आएंगे। इस माह की शुरूआत में अजा एकादशी व्रत रखा जाएगा। धार्मिक रूप से यह एकादशी व्रत महत्वपूर्ण होती है। इसके साथ ही सितंबर माह में ही हरतालिका तीज पर्व मनाया जाएगा। यह सुहागिन महिलाओं का महत्वपूर्ण पर्व है। इसी महीने गणेश चतुर्थी आएगी। यह उत्सव संपूर्ण भारत में मनाया जाता है। इसी महीने श्राद्ध पक्ष भी प्रारंभ हो रहे हैं। पितरों के तर्पण के लिए श्राद्ध की अवधि महत्वपूर्ण मानी जाती है। वहीं विश्वकर्मा जयंती भी सितंबर माह में मनाई जाएगी। सनातन धर्म में भगवान विश्वकर्मा का महत्वपूर्ण स्थान है। सितंबर माह में पर्यूषण, भाद्रपद अमावस्या, भाद्रपद पूर्णिमा, परिवर्तिनी एकादशी, कन्या संक्रांति, अनंत चतुर्दशी जैसे प्रमुख व्रत त्योहार आएंगे। आइए जानते हैं सितंबर माह के प्रमुख व्रत त्योहार एवं उनकी तिथियां, देखें लिस्ट -

september festival list 2021 indian hindu calendar
अजा एकादशी 2021 - फोटो : अमर उजाला।
03 सितंबर: अजा एकादशी

हिन्दू पंचांग के अनुसार, अजा एकादशी का व्रत हर साल भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। जो इस बार 3 सितंबर को अजा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। धार्मिक रूप से इस व्रत का विशेष महत्व है।

 

september festival list 2021 indian hindu calendar
प्रदोष व्रत 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

04 सितंबर: शनि प्रदोष

4 सितंबर को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। शनिवार के दिन पड़ने के कारण यह शनि प्रदोष व्रत होगा। मान्यता के अनुसार प्रदोष व्रत भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए रखा जाता है। यह व्रत प्रत्येक माह की त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा का विधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
september festival list 2021 indian hindu calendar
मासिक शिवरात्रि सितंबर 2021 - फोटो : Social media
05 सितंबर: मासिक शिवरात्रि

भाद्रपद माह की मासिक शिवरात्रि 6 अगस्त को पड़ेगी। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का तो महत्व माना ही जाता है लेकिन हर माह पड़ने वाली शिवरात्रि भी बहुत महत्व रखती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है।

विज्ञापन
september festival list 2021 indian hindu calendar
पिठोरी अमावस्या 2021 - फोटो : अमर उजाला
07 सितंबर: पिठोरी अमावस्या

हिन्दू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास में पड़ने वाली अमावस्या को पिठौरी अमावस्या के रूप में मनाया जाता है। इस साल पिठौरी अमावस्या 7 सितंबर को होगी। इसे कुशग्रहणी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक रूप से इस तिथि का विशेष महत्व है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed