Chhoti Diwali 2024 Wishes: छोटी दिवाली पर इन खास संदेशों से अपने प्रियजनों को दें शुभकामनाएं
Happy Chhoti Diwali Wishes: छोटी दिवाली के पावन अवसर पर हम आपके लिए कुछ खास शुभकामना संदेश लेकर आए हैं। इन संदेशों के जरिए आप भी अपने प्रियजनों और रिश्तेदारों को छोटी दिवाली की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
दीयों की जगमगाती रोशनी से भरी पूजा की थाली है,
चारों ओर छाई खुशहाली है,
आइए सब मिलकर मनाएं ये पावन पर्व
आज छोटी दिवाली है
छोटी दिवाली की शुभकामनाएं
पूजा से भरी थाली है,
चारों ओर खुशहाली है,
आओ मिलके मनाएं ये दिन,
आज छोटी दिवाली है।
आपको और आपके परिवार को
छोटी दिवाली की शुभकामनाएं
चांद को चांदनी मुबारक,
सूरज को रोशनी मुबारक,
आपको और आपके पूरे परिवार को
छोटी दिवाली की शुभकामनाएं
जगमग करते दीयों से हर तरफ है फैली छटा निराली
आपके जीवन में हजारों खुशियां लाए ये छोटी दिवाली
आपके पूरे परिवार को
छोटी दिवाली की शुभकामनाएं