Chaitra Navratri 2025 Day 2 Wishes in Hindi: आज चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में प्रत्येक दिन मां दुर्गा के एक विशिष्ट रूप की आराधना करने का विशेष महत्व बताया गया है। इस दौरान घरों में मां की पूजा अर्चना, कलश स्थापना और व्रत का पालन किया जाता है। नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती है। मां ब्रह्मचारिणी को देवी दुर्गा का द्वितीय रूप माना जाता है। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर मां ब्रह्मचारिणी की कृपा पाने के लिए आप भी अपने दोस्तों, करीबियों और प्रियजनों को मां दुर्गा की कृपा के साथ ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।
Chaitra Navratri Wishes: मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन भेजें ये शुभकामना संदेश
मां ब्रह्मचारिणी को देवी दुर्गा का द्वितीय रूप माना जाता है। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर मां ब्रह्मचारिणी की कृपा पाने के लिए आप भी अपने दोस्तों, करीबियों और प्रियजनों को मां दुर्गा की कृपा के साथ ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।
दधाना करपाद्याभ्याम, अक्षमालाकमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मयि, ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।।
जय मां ब्रह्मचारिणी
चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं !!
या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं !!
मां ब्रह्मचारिणी आपके और आपके प्रियजनों के लिए खुशी लाएं।
मां ब्रह्मचारिणी का दिव्य आशीर्वाद सदैव आपके साथ रहे।
चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं !!
नवरात्रि के दुसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी,
आपके जीवन में नई आशाएं, अवसर लाएं और इसे समृद्ध बनायें।
चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं !!