फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2025: सारा जहां है जिसकी शरण में...नमन है उस मां के चरण में, ऐसे दें अपनों को शुभकामनाएं

Sun, 30 Mar 2025 09:13 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 30 Mar 2025 09:13 AM IST
सार

Chaitra Navratri 2025 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र माह को सभी में सबसे खास और महत्वपूर्ण माना जाता है। इस माह में हिंदू नववर्ष के साथ-साथ नवरात्रि की शुरुआत भी होती है, जिसका इंतजार सभी को साल भर होता है। 

विज्ञापन
Happy Chaitra Navratri 2025 Wishes in Hindi Quotes Navratri Images Colors Sms to Share on Whatsapp Facebook
Chaitra Navratri 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला

Chaitra Navratri 2025 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र माह को सभी में सबसे खास और महत्वपूर्ण माना जाता है। इस माह में हिंदू नववर्ष के साथ-साथ नवरात्रि की शुरुआत भी होती है, जिसका इंतजार सभी को साल भर होता है। बता दें, हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि प्रारंभ होती है, जिसका समापन नवमी तिथि पर होता है। इस बार 30 मार्च 2025 यानी आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है और ये 6 अप्रैल 2025 को रामनवमी के दिन समाप्त होगी। यह पूरी अवधि मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना को समर्पित है। इस दौरान घर, मंदिर, पूजा-पंड़लों समेत सभी धार्मिक स्थलों पर मां दुर्गा की आराधना का भव्य आयोजन किया जाता है, साथ ही देवी के आगमन की खुशी में हर दिन भजन-कीर्तन, पाठ व झांकियां आदि कार्यक्रम किए जाते हैं। 

पौराणिक कथा के मुताबिक नवरात्रि में माता का आगमन पृथ्वी लोक पर होता है, इसलिए उनकी उपासना का महत्व अधिक है। मान्यता है कि यदि सच्चे भाव से नवरात्रि में देवी के सभी स्वरूपों की पूजा-अर्चना और उपवास किया जाए, तो सभी दुख-दर्द दूर होने के साथ-साथ साधक की झोली भी खुशियों से भर जाती हैं। इस दौरान नवरात्रि की शुभकामनाएं देना और खास है। इससे रिश्तों में प्रेम और मधुरता का संचार होता है। ऐसे में आप नवरात्रि के पहले दिन अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और सभी माता भक्तों को इन संदेशों के जरिए चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं...

Happy Chaitra Navratri 2025 Wishes in Hindi Quotes Navratri Images Colors Sms to Share on Whatsapp Facebook
Chaitra Navratri 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला

ॐ सर्वमंगल मांगल्ये
शिवे सर्वार्थ साधिके,
शरण्ये त्रयम्बके गौरी
नारायणी नमोस्तुते
चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं !

Happy Chaitra Navratri 2025 Wishes in Hindi Quotes Navratri Images Colors Sms to Share on Whatsapp Facebook
Chaitra Navratri 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला

सुख, शांति और समृद्धि की
मंगलमय कामनाओं के साथ
आप और आप के परिवार को नवरात्रि की हार्दिक मंगल कामनाएं
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Chaitra Navratri 2025 Wishes in Hindi Quotes Navratri Images Colors Sms to Share on Whatsapp Facebook
Chaitra Navratri 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला

लक्ष्मी का हाथ हो,
सरस्वती का साथ हो,
गणेश का निवास हो,
और मां दुर्गा के आशीर्वाद से
आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो…।
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

विज्ञापन
Happy Chaitra Navratri 2025 Wishes in Hindi Quotes Navratri Images Colors Sms to Share on Whatsapp Facebook
Chaitra Navratri 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला

मैंने शरण जो मां की पाई
मेरी चिंता मां ने मिटाई
नाचूं गाऊं बजाऊं मैं ताली
मेरे घर में है हर दिन दिवाली
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed