फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hanuman Janmotsav 2026: 1 या 2 अप्रैल कब है हनुमान जन्मोत्सव ? जानें डेट और शुभ मुहूर्त

Sat, 28 Mar 2026 08:00 AM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Sat, 28 Mar 2026 08:00 AM IST
सार

Hanuman Janmotsav 2026: हनुमान जयंती हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है, जिसपर भक्त व्रत, भजन, कीर्तन और सुंदरकांड का पाठ करते हैं। मान्यता है कि, हनुमान जन्मोत्सव पर पूजा-पाठ करने से प्रभु की विशेष कृपा मिलती हैं।

विज्ञापन
hanuman janmotsav 2026 date and puja vidhi know kab hai hanuman jayanti
Hanuman Janmotsav 2026 - फोटो : adobe stock

Hanuman Janmotsav 2026: हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर हनुमान जयंती मनाई जाती हैं, जिसे हनुमान जन्मोत्सव भी कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार, बजरंगबली अमर हैं और वह आज भी अपने भक्तों की रक्षा के लिए सशरीर पृथ्वी पर मौजूद हैं। इसलिए यह दिन उनके जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस शुभ मौके पर देशभर के हनुमान मंदिरों में पूजा-पाठ का भव्य आयोजन किया जाता है। साथ ही प्रभु की कृपा पाने के लिए सिंदूर, बूंदी, चोला और बेसन के लड्डू का भोग लगाया जाता है। इससे साधक के मन से सभी भय, कष्ट, बाधाएं और नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती हैं। यही नहीं जीवन में साहस, शक्ति व आत्मविश्वास का संचार भी होता है। ऐसे में साल 2026 में हनुमान जयंती किस दिन मनाई जाएगी, आइए जानते हैं।

hanuman janmotsav 2026 date and puja vidhi know kab hai hanuman jayanti
Kab Hai Hanuman Jayanti - फोटो : adobe stock
कब है हनुमान जन्मोत्सव 2026 ?
  • पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा तिथि 1 अप्रैल 2026 को सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर शुरू होगी। 
  • इस तिथि का समापन 2 अप्रैल 2026 को सुबह 7 बजकर 41 पर हो रहा है। 
  • उदया तिथि के मुताबिक, हनुमान जन्मोत्सव का पर्व 2 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा
hanuman janmotsav 2026 date and puja vidhi know kab hai hanuman jayanti
Kab Hai Hanuman Jayanti - फोटो : adobe stock

शुभ योग
इस साल हनुमान जन्मोत्सव के दिन हस्त नक्षत्र बन रहा है, जो शाम 5 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा ध्रुव योग का शुभ संयोग भी इस तिथि पर रहने वाला है। हालांकि, यह दिन ज्योतिष दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दिन मंगल का मीन राशि में गोचर होगा। बता दें, मंगल ग्रह हनुमान जी से जुड़ा होता है। इसलिए यह दुर्लभ योग बेहद लाभकारी हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
hanuman janmotsav 2026 date and puja vidhi know kab hai hanuman jayanti
Kab Hai Hanuman Jayanti - फोटो : adobe stock
पूजा विधि
  • पूजा के लिए सबसे पहले एक चौकी पर लाल रंग का साफ नया वस्त्र बिछाएं।
  • अब उसपर हनुमान जी की मुर्ति स्थापित करें।
  • सबस पहले प्रभु को सिंदूर और फूलों की माला अर्पित करें।
  • इसके बाद धूप-दीप जलाएं और बूंदी का भोग लगाएं।
  • इस दौरान बेसन के लड्डुओं का भोग भी लगाना शुभ होता है, इससे प्रभु प्रसन्न होते हैं।
  • इसके पश्चात श्रद्धा भाव से हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • अब आप गुड़-चना और पान का बीड़ा चढ़ाएं।
  • अंत में आरती करें और सभी में प्रसाद बांट दें।
विज्ञापन
hanuman janmotsav 2026 date and puja vidhi know kab hai hanuman jayanti
Kab Hai Hanuman Jayanti - फोटो : adobe stock
हनुमान जी के मंत्र

1. ओम नमो भगवते हनुमते नम:
2. ओम हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed