बजरंग जिनका नाम है,
Hanuman Jayanti 2025 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र को 12 महीनों में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस माह में हिंदू नववर्ष, एकादशी, प्रदोष समेत चैत्र नवरात्रि जैसे बड़े पर्व मनाएं जाते हैं। परंतु चैत्र महीने की पूर्णिमा तिथि हनुमान जी की पूजा-अर्चना को समर्पित है। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक चैत्र महीने की पूर्णिमा को बजरंगबली का जन्म हुआ था, जिसके उपलक्ष्य में हर वर्ष हनुमान जन्मोत्सव का पर्व मनाया जाता है।
इस साल 12 अप्रैल 2025 यानी आज हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इसे हनुमान जयंती भी कहते हैं। इस दिन महावीर हनुमान जी की उपासना करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, साथ ही साधक को बल-बुद्धि वृद्धि का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
शास्त्रों के अनुसार हनुमान जी को आठ सिद्धियां व नौ निधियां प्राप्त हैं और वह वर्तमान में भी सशरीर धरती पर मौजूद हैं। यदि सच्चे प्रेम भाव से उनका स्मरण किया जाए, तो व्यक्ति के सभी कष्टों का निवारण होता है। इसलिए हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर न केवल घरों में बल्कि देशभर में बड़ी ही धूम-धाम से वीर बजरंगी की पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है। इस दौरान सभी एक दूसरे से गले मिलकर शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में आप इन संदेशों के माध्यम से अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दे सकते हैं।