फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गणेश चतुर्थी: आज बन रहा है महा शुभ योग, पैसों की किल्लत से जूझ रहे हैं तो ऐसे करें बप्पा को खुश

Sat, 02 Jun 2018 10:20 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 02 Jun 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi:Lord Ganpati can blessed you with happiness with this way of worship
अगर अच्छी सैलरी होने के बावजूद आपके घर में पैसों की तंगी बनी रहती है तो आपके लिए सुनहरा अवसर है। आज ज्येष्ठ के अधिक मास की चतुर्थी तिथि है। वैसे तो यह शुभ अवसर हर महीने आता है लेकिन इस बार मलमास होने की वजह से यह योग 3 साल में एक बार बन रहा है।


बता दें, बुद्धि और ज्ञान के देवता गणपति महाराज को प्रसन्न करने का आज सबसे बड़ा दिन है। खास बात यह है कि इस दिन सही समय और मुहूर्त पर की गई पूजा आपकी हर इच्छा को पूरा कर सकती है। आइए जानते हैं कैसे-
Trending Videos
Ganesh Chaturthi:Lord Ganpati can blessed you with happiness with this way of worship
गणेश जी
गणेश जी को सिंदूर बहुत पसंद होता है। उनकी पूजा करते समय इस खास मंत्र का उज्जारण जरूर करें। मंत्र है- 'सिन्दूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम्। शुभदं कामदं चैव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम्॥ ओम गं गणपतये नमः' । ध्यान रखें इस मंत्र को बोलते समय आपको गणेश जी के माथे पर सिंदूर लगाना है। मंत्र बोलने के बाद वही सिंदूर अपने माथे पर भी लगा लें। 
Ganesh Chaturthi:Lord Ganpati can blessed you with happiness with this way of worship
- फोटो : ga
अगर आप पैसे की दिक्कत दूर करना चाहते हैं तो गणपति को शमी के कुछ पत्ते हर रोज चढ़ाए। इसके अलावा आर्थिक समस्या को दूर करने के लिए बप्पा को दूर्वा , तिल के लड्डू, गाय के शुद्ध घी और गुड़ का भोग भी लगाएं। याद रखें दूर्वा गणेश जी के मस्तक पर रखनी है उनके चरणों में नहीं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi:Lord Ganpati can blessed you with happiness with this way of worship
अगर आप अपने लिए गणेश जी से सुख की कामना करना चाहते हैं तो 'इदं अक्षतम् ऊं गं गणपतये नमः' मंत्र बोलते हुए बप्पा को सूखे चावल चढ़ाएं। श्री गणाधिपतयै नमः मंत्र का जाप करने से आपके प्रमोशन के योग बनेंगे। 
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi:Lord Ganpati can blessed you with happiness with this way of worship
गणेश मंदिर में शुद्ध देसी घी का दीपक लगाएं।गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करने से आपकी हर समस्या का अंत होता है। इस पाठ में कहा गया है, जो व्यक्ति बप्पा को मोदक का भोग लगाता है, उसका कभी अमंगल नहीं हो सकता।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed