फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पर्व और उत्सव 2025: इस साल कब से है श्रावण मास और कब होगी राखी, जानिए त्योहारों का पूरा कैलेंडर

Mon, 05 May 2025 06:25 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 05 May 2025 06:25 AM IST
सार

ग्रहों की यह चाल न सिर्फ जीवन में नई हलचल लेकर आएगी, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी शुभ संकेत माने जाते हैं। इसी माह से शुभ तिथियों की शुरुआत होती हैं, जिनमें विवाह, मुंडन, गृहप्रवेश जैसे मांगलिक कार्य संपन्न किए जाते हैं। इसके बाद सावन, तीज, रक्षाबंधन व जन्माष्टमी जैसे बड़े पर्वों का सिलसिला शुरू होता है

विज्ञापन
Festival Calendar 2025 sawan raksha bandhan janmashtami dates know kabb hai karwa chauth diwali
Festival Calendar 2025 - फोटो : अमर उजाला

Festival Calendar 2025: इस समय साल 2025 का मई माह चल रहा है, जो पंचांग के अनुसार वर्ष का पांचवां महीना होता है। यह महीना ज्योतिष की दृष्टि से बहुत ही खास माना जाता है, क्योंकि इस बार मई में सूर्य, गुरु, राहु और केतु जैसे बड़े ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं।



ग्रहों की यह चाल न सिर्फ जीवन में नई हलचल लेकर आएगी, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी शुभ संकेत माने जाते हैं। इसी माह से शुभ तिथियों की शुरुआत होती हैं, जिनमें विवाह, मुंडन, गृहप्रवेश जैसे मांगलिक कार्य संपन्न किए जाते हैं। इसके बाद सावन, तीज, रक्षाबंधन व जन्माष्टमी जैसे बड़े पर्वों का सिलसिला शुरू होता है, जिनका इंतजार लोग पूरे वर्ष करते हैं। ये केवल पर्व नहीं होते, बल्कि घर-परिवार में उमंग, भक्ति और रिश्तों की मिठास घोलने वाले विशेष अवसर माने जाते हैं। सावन के सोमवार जहां शिव भक्ति में डुबो देते हैं, वहीं हरियाली तीज स्त्रियों के सौभाग्य और प्रेम का उत्सव बनकर आती है।

रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम की डोर को और मजबूत करता है, तो जन्माष्टमी भक्तों के हृदय में भगवान कृष्ण के बालरूप की मधुर छवि भर देता है। ऐसे में यह जानना आवश्यक हो जाता है कि साल 2025 में ये पावन पर्व किस तारीख को मनाए जाएंगे और इसके अलावा कौन-से दिन विशेष महत्व के रहेंगे।

Festival Calendar 2025 sawan raksha bandhan janmashtami dates know kabb hai karwa chauth diwali
Festival Calendar 2025 - फोटो : अमर उजाला
सावन 2025
सावन हिंदू धर्म के सभी माह में सबसे शुभ है। यह देवों के देव महादेव की पूजा-अर्चना को समर्पित है। मान्यता है कि इस माह में आने वाले सभी सावन सोमवार को प्रभु की उपासना-उपवास करने से वैवाहिक जीवन में सुखमय बनता है। इस साल 11 जुलाई 2025 से सावन महीने की शुरुआत हो रही है।
 
Festival Calendar 2025 sawan raksha bandhan janmashtami dates know kabb hai karwa chauth diwali
Festival Calendar 2025 - फोटो : अमर उजाला

हरियाली तीज 2025
पंचांग के मुताबिक श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरियाली तीज मनाई जाती है। इस साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 26 जुलाई को रात 10 बजकर 41 मिनट पर शुरु होगी। इसका समापन 27 जुलाई को रात 10 बजकर 41 मिनट पर है। ऐसे में 26 जुलाई 2025 को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन शिव परिवार की पूजा-अर्चना करने से पति की लंबी उम्र, तरक्की और वैवाहिक जीवन में सुखमय के योग बनते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Festival Calendar 2025 sawan raksha bandhan janmashtami dates know kabb hai karwa chauth diwali
Festival Calendar 2025 - फोटो : अमर उजाला

रक्षा बंधन 2025 
रक्षाबंधन का त्योहार हर साल सावन माह की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहनें भाई के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हुए भाई की कलाई पर राखी बांधती है। हर साल भारत में रक्षाबंधन को बड़े प्रेम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस साल 9 अगस्त 2025 के दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा।

विज्ञापन
Festival Calendar 2025 sawan raksha bandhan janmashtami dates know kabb hai karwa chauth diwali
Festival Calendar 2025 - फोटो : अमर उजाला

जन्माष्टमी 2025
हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन को भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस तिथि पर श्रीकृष्ण की उपासना करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed