{"_id":"67a1ae4ef0ca9662de0be380","slug":"february-durga-ashtami-2025-date-time-puja-vidhi-shubh-muhurat-masik-durga-ashtami-kab-hai-2025-02-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"February Durga Ashtami 2025: मासिक दुर्गाष्टमी आज, नोट कर लें पूजा विधि और नियम","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
February Durga Ashtami 2025: मासिक दुर्गाष्टमी आज, नोट कर लें पूजा विधि और नियम
Wed, 05 Feb 2025 07:05 AM IST
ज्योति मेहरा
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Wed, 05 Feb 2025 07:05 AM IST
सार
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखने और विधिपूर्वक पूजा करने से जीवन की कठिनाइयाँ दूर होती हैं। देवी दुर्गा की कृपा से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और आर्थिक बाधाएं समाप्त हो जाती हैं।
विज्ञापन
फरवरी दुर्गा अष्टमी 2025
- फोटो : Amar Ujala
Masik Durgashtami 2025: आज यानी 05 फरवरी को मासिक दुर्गाष्टमी है। हिंदू धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को यह शुभ दिन आता है, जिसे देवी दुर्गा की आराधना के लिए समर्पित किया गया है। इस दिन भक्त मां दुर्गा का पूजन एवं व्रत करते हैं, जिससे उनकी कृपा प्राप्त होती है।
पूजन विधि
- फोटो : adobe stock
पूजन विधि
- प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- पूजा स्थल को शुद्ध कर मां दुर्गा की मूर्ति या चित्र स्थापित करें और लाल वस्त्र से सजाएँ।
- मां दुर्गा को गंगाजल से स्नान कराकर, पुष्प, चंदन, रोली, सिंदूर आदि अर्पित करें।
पूजन विधि
- फोटो : freepik
- फल, मिठाई एवं अन्य भोग सामग्री अर्पित करें।
- मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करें और उनकी कथा का पाठ करें।
- आरती के पश्चात कन्या पूजन कर उन्हें भोजन और दान देना शुभ माना जाता है।
Daily Worship Rule: प्रतिदिन की पूजा में इस नियम का पालन जरूर करें, दूर होगी सभी समस्या
Jaya Ekadashi Upay: जया एकादशी के दिन आजमा लें ये उपाय, हर समस्या होगी दूर
विज्ञापन
विज्ञापन
व्रत एवं नियम
- फोटो : freepik
व्रत एवं नियम
- इस दिन उपवास रखकर सात्विक भोजन ग्रहण करें।
- जरूरतमंदों को दान करें एवं सदाचार का पालन करें।
- मांसाहार और नशे से परहेज करें।
विज्ञापन
व्रत एवं नियम
- फोटो : freepik
- लाल रंग के वस्त्र धारण करने से बचें।
- असत्य न बोलें और किसी के प्रति द्वेष न रखें।
- बड़ों का सम्मान करें और विनम्रता बनाए रखें।
Mahashivratri 2025: शुभ योग में महाशिवरात्रि का पर्व, इस विधि से करें शिव परिवार की पूजा
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।