{"_id":"679dd1e2156e9826d10d1db5","slug":"jaya-ekadashi-2025-shubh-muhurat-aya-ekadashi-vrat-me-kya-khana-chahiye-ekadashi-kab-hai-2025-02-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jaya Ekadashi 2025: जया एकादशी के दिन नहीं खानी चाहिए ये चीजें, मिल सकते हैं अशुभ फल","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Jaya Ekadashi 2025: जया एकादशी के दिन नहीं खानी चाहिए ये चीजें, मिल सकते हैं अशुभ फल
Sat, 01 Feb 2025 01:29 PM IST
ज्योति मेहरा
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:29 PM IST
सार
कहा जाता है कि एकादशी के दिन नियमों का उल्लंघन करने से व्रत का पूर्ण लाभ नहीं मिलता और पूजा सफल नहीं होती। इसलिए यह जानना जरूरी है कि जया एकादशी के दिन क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
जया एकादशी 2025
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Jaya Ekadashi 2025 Vrat: हर महीने की शुक्ल और कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए एकादशी व्रत रखा जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन व्रत रखने की परंपरा है और साथ ही माता लक्ष्मी की विशेष आराधना भी की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को जया एकादशी के रूप में मनाया जाता है।
जया एकादशी 2025 तिथि और शुभ मुहूर्त
इस बार जया एकादशी का व्रत 8 फरवरी 2025, शनिवार को रखा जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ शुक्ल एकादशी तिथि 07 फरवरी की रात 09:26 बजे से प्रारंभ होकर 08 फरवरी की रात 08:15 बजे समाप्त होगी। ऐसे में व्रत रखने का शुभ दिन 08 फरवरी 2025 रहेगा।

- फोटो : adobe stock
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में समस्त सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। इस व्रत के दौरान भोजन से जुड़े नियमों का पालन करना अनिवार्य माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यदि नियमों का उल्लंघन किया जाए तो व्रत का पूर्ण लाभ नहीं मिलता और पूजा सफल नहीं होती। इसलिए यह जानना जरूरी है कि जया एकादशी के दिन क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए।
जया एकादशी व्रत में क्या खा सकते हैं?
- फोटो : adobe stock
जया एकादशी व्रत में क्या खा सकते हैं?
इस व्रत का संपूर्ण फल प्राप्त करने के लिए निर्धारित नियमों का पालन आवश्यक है। जया एकादशी के दिन शकरकंद, कुट्टू के आटे से बनी रोटी, दूध, दही और फल ग्रहण किए जा सकते हैं। इसके अलावा, भगवान विष्णु को पंचामृत अर्पित करने के बाद उसका सेवन भी किया जा सकता है।

जया एकादशी व्रत में क्या न खाएं?
- फोटो : adobe stock
जया एकादशी व्रत में क्या न खाएं?
इस पावन दिन पर चावल का सेवन पूरी तरह वर्जित माना जाता है। इसके अलावा, अन्न और नमक से भी परहेज करना चाहिए। साथ ही, लहसुन, प्याज और मसूर की दाल का सेवन करना निषेध माना जाता है।
इस पावन दिन पर चावल का सेवन पूरी तरह वर्जित माना जाता है। इसके अलावा, अन्न और नमक से भी परहेज करना चाहिए। साथ ही, लहसुन, प्याज और मसूर की दाल का सेवन करना निषेध माना जाता है।
Maha Kumbh Mela 2025: कब होगा महाकुंभ का अगला अमृत स्नान? यहां जानें तिथि और महत्व
Basant Panchami 2025: वसंत पंचमी छात्रों के लिए क्यों खास है? जानें महत्व, पूजा विधि
जया एकादशी व्रत में क्या न खाएं?
- फोटो : adobe stock
ऐसा करने से व्रत खंडित हो सकता है और भगवान विष्णु अप्रसन्न हो सकते हैं। इसलिए, व्रत के नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक होता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
Daily Worship Rule: प्रतिदिन की पूजा में इस नियम का पालन जरूर करें, दूर होगी सभी समस्या
Maha Kumbh 2025: क्या त्रिवेणी संगम के जल से घर पर नहाने से मिलता है महाकुंभ में स्नान जितना पुण्य?
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।