फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dwadashi Shradh: आज है द्वादशी श्राद्ध,संन्यासियों के लिए क्यों ख़ास है ये तिथि? जानें तर्पण मुहूर्त और विधि

Wed, 11 Oct 2023 08:46 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 11 Oct 2023 08:46 AM IST
विज्ञापन
Dwadashi Shradh Date know the date shubh muhurat and puja vidhi of dwadashi tithi pitru paksha in hindi
द्वादशी श्राद्ध 2023 - फोटो : amar ujala

Dwadashi Shradh Date,Shubh Muhurat: पितृपक्ष अब समाप्ति की कगार पर है। आज यानी 11 अक्टूबर को श्राद्ध पक्ष की द्वादशी तिथि पड़ेगी। इसके अनुसार आज यानी 11 अक्टूबर को  द्वादशी श्राद्ध किया  जाएगा। ये श्राद्ध उन लोगों के लिए किया जाता है जिनके परिजनों की मृत्यु इसी तिथि पर हुई थी। इस दिन शुक्ल और कृष्ण दोनों की पक्षों की द्वदशी तिथि का श्राद्ध किया जा सकता है। इसके साथ ही जिन लोगों ने मृत्यु से पहले सन्यास धारण किया था उन महात्माओं का भी द्वादशी तिथि पर श्राद्ध किया जाता हैं।  आइए जानते हैं द्वादशी श्राद्ध के लिए सही समय, शुभ मुहूर्त और विधि के बारे में।


Sarva Pitru Amavasya 2023: ये है सर्वपितृ अमावस्या पर तर्पण का शुभ मुहूर्त, इन लोगों का करें श्राद्ध कर्म
पितृ पक्ष में इस काम को करने से तृप्त होंगे पितर

Pitru Paksha 2023:आम नहीं होती श्राद्ध भोजन की थाली, जानें श्राद्ध में भोजन परोसने की सही विधि
Dwadashi Shradh Date know the date shubh muhurat and puja vidhi of dwadashi tithi pitru paksha in hindi
द्वादशी श्राद्ध 2023 - फोटो : अमर उजाला

द्वादशी तिथि 
द्वादशी तिथि प्रारम्भ: अक्टूबर 10,2023 दोपहर 03:08 बजे से 
द्वादशी तिथि समाप्त: अक्टूबर 11,2023 सायं 05:37 बजे तक 
उदयातिथि के अनुसार 11 अक्तूबर को द्वादशी तिथि मान्य होगी। 

Dwadashi Shradh Date know the date shubh muhurat and puja vidhi of dwadashi tithi pitru paksha in hindi
द्वादशी श्राद्ध 2023 - फोटो : अमर उजाला
द्वादशी श्राद्ध 2023 समय और शुभ मुहूर्त
द्वादशी श्राद्ध बुधवार- अक्टूबर 11, 2023
कुतुप मूहूर्त- 11 अक्तूबर, दोपहर 12:02से दोपहर 12:49 तक 
कुल अवधि- 47 मिनट
रौहिण मूहूर्त- 11 अक्तूबर, दोपहर 12:49 से दोपहर 01:36 तक 
कुल अवधि - 47 मिनट
अपराह्न काल- 11 अक्तूबर,दोपहर  01:36 से दोपहर 03:57 तक 
कुल अवधि-   02 घण्टे 22 मिनट
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dwadashi Shradh Date know the date shubh muhurat and puja vidhi of dwadashi tithi pitru paksha in hindi
द्वादशी श्राद्ध 2023 - फोटो : अमर उजाला

सन्यासियों के लिए द्वादशी श्राद्ध का महत्व 
द्वादशी तिथि पर परिवार के उन लोगों का श्राद्ध किए जाने का विधान है जिन्होंने संन्यास लिया हो। इस दिन पितृगणों के अलावा साधुओं व संन्यासियों का भी श्राद्ध किया जाता है। यह श्राद्ध मूलतः उन पितृगणों के निमित किया जाता है जिन्होनें अपने जीवन में सन्यास का मार्ग धारण किया हो अथवा जो सन्यास आश्रम की ओर अग्रसर हुए हों। 

विज्ञापन
Dwadashi Shradh Date know the date shubh muhurat and puja vidhi of dwadashi tithi pitru paksha in hindi
द्वादशी श्राद्ध 2023 - फोटो : अमर उजाला
द्वादशी तिथि पर कैसे करें श्राद्ध कर्म 
  • शास्त्रों के अनुसार द्वादशी तिथि के श्राद्धकर्म में सात ब्राह्मणों को भोजन कराने का विधान है। 
  • सर्वप्रथम नित्यकर्म से निवृत होकर घर की दक्षिण दिशा में सफेद वस्त्र बिछाएं। 
  • पितृगण के चित्र अथवा प्रतीक हरे वस्त्र पर स्थापित करें। 
  • पितृगण के निमित, तिल के तेल का दीपक जलाएं,धूप करें,जल में चंदन और तिल मिलाकर तर्पण करें।  
  • इसके बाद चंदन और तुलसी पत्र समर्पित करें।  
  • इसके उपरांत ब्राह्मणों को मखाने की खीर,पूड़ी,सब्जी,लौंग-ईलायची तथा मिश्री अर्पित करें।  
  • भोजन के बाद सभी को यथाशक्ति वस्त्र,धन दक्षिणा देकर उनको विदा करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed