फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Pitru Paksha 2023 Know how to serve food during shradh in hindi

Pitru Paksha 2023:आम नहीं होती श्राद्ध भोजन की थाली, जानें श्राद्ध में भोजन परोसने की सही विधि

Sun, 08 Oct 2023 07:36 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 08 Oct 2023 07:36 AM IST
सार

क्या आप जानते हैं श्राद्ध का भोजन एनी दिनों के भोजन से अलग होता है। श्राद्ध के भोजन में  लहसुन,प्याज,मसूर दाल,मांसाहार आदि चीज़ें वर्जित होती हैं। जैसा कि सब जानते हैं श्राद्ध का भोजन पांच स्थान पर निकाला जाता है।

विज्ञापन
Pitru Paksha 2023 Know how to serve food during shradh in hindi
Shradh Mein Kaise Parosein Thali

विस्तार

Shradh Mein Kaise Parosein Thali: पितृपक्ष का आरम्भ 29 सितंबर से हो चुका है इसका समापन 14 अक्टूबर को होगा। श्राद्ध पक्ष में पितरों के लिए पिंडदान, तर्पण आदि जैसे कर्मकांड किए जाते हैं। तर्पण के उपरांत ब्राह्मणों को भोजन कराने का भी विधान है। धार्मिक मान्यता है कि श्राद्ध में कराया गया भोजन पितरों तक पहुंचता है और वो प्रसन्न होते हैं।  क्या आप जानते हैं श्राद्ध का भोजन एनी दिनों के भोजन से अलग होता है। श्राद्ध के भोजन में  लहसुन,प्याज,मसूर दाल,मांसाहार आदि चीज़ें वर्जित होती हैं। जैसा कि सब जानते हैं श्राद्ध का भोजन पांच स्थान पर निकाला जाता है। उन्हीं में ब्राह्मणों को भी भोजन कराया जाता है। श्राद्ध के दौरान भोजन पकाने के ही नहीं बल्कि उसे परोसने के भी कुछ नियम और विधि है। आइए जानते हैं क्या है श्राद्ध का भोजन परोसने की सही  विधि। 
विज्ञापन


श्राद्ध का भोजन परोसने के नियम 
  • श्राद्धपक्ष के दौरान सर्वप्रथम पितृपात्र निकाला जाता है। यानी पितरों के लिए पितरों के लिए थाली परोसी जाती है। इसको परोसते समय थाली को हमेशा उल्टी दिशा रखें और भस्म की रेखा बनाएं। 
  • विज्ञापन
  • भोजन परोसने के लिए केले के पत्ते  या मोहा नाम के वृक्ष के पत्तों से बनी पत्तल का इस्तेमाल करें। 
  • जब भी ब्राह्मणों को भोजन परोसें तो इस बात का ध्यान ज़रूर रखें कि श्राद्ध के भोजन में उनकी थाली में अलग से नामक बिलकुल न रखें।  
  • पका हुआ अन्न या मिष्ठान जैसे पूड़ी या लड्डू को हमेशा हाथ से परोसें। एनी वस्तुओं के लिए चम्मच का प्रयोग कर सकते हैं। 

श्राद्ध का भोजन परोसने की विधि  
  • श्राद्ध के लिए थाली के बाएं,दाएं,सामने और मध्य यानी चारों भागों में पदार्थ बताए गए हैं। 
  • सर्वप्रथम थाली में देसी घी लगाएं। 
  • इसके बाद मध्य भाग में चावल और खीर परोसें। 
  • भाजी-तरकारी आदि को दाईं ओर परोसें। 
  • इसके बाद चटनी, कचूमर या नीम्बू आदि को बाईं ओर परोसें।  
  • सामने की और कढ़ी, पापड़,पकौड़ी और लड्डू जैसे पदार्थ रखें। 
  • सबसे अंत में चावल के ऊपर देसी घी और तडके वाली दाल परोसें। 

भोजन परोसते समय इन बातों का भी दें ध्यान 
  • पितृपक्ष के दौरान श्राद्ध भोज कर रहे हैं तो कम से कम एक ऐसी चीज़ ज़रूर बनाएं जो आपके पितृ को पसंद थी। 
  • जब भी श्राद्ध का भोजन परोसें तो मन में किसी भी प्रकार का भेदभाव न रखें। 
  • जब तक श्राद्ध विधि पूरी न हो जाएं और ब्राह्मण भोज न हो जाए घर के किसी भी सदस्य को अन्न न दें।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed