हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर अच्छाई की बुराई पर जीत के प्रतीक रूप में दशहरे का त्योहार मनाया जाता है। इस बार दशहरा रविवार, 25 अक्तूबर को है। मान्यता है कि तिथि पर भगवान राम ने रावण को युद्ध में हराकर उसका वध किया था। दशहरे के त्योहार को विजयदशमी के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि में माता दुर्गा ने महिषासुर नाम के दैत्य का वध किया था जिसके प्रतीक में विजयादशमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन शमी के पौधे और शस्त्रों की पूजा होती है। मान्यता है कि दशहरे के दिन अगर कुछ खास तरह की चीजें दिखाई दे जाएं तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे में अगर आपको दशहरे पर इन चीजों को देखने का मौका मिल जाए तो समझना चाहिए कि आपके के लिए अब शुभ समय आरंभ होने वाला है।
Dussehra 2020: दशहरे के दिन इन संकेतों को माना गया है शुभ, दिखाई देने पर शुरू होते हैं अच्छे दिन
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 24 Oct 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन