फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुर्गा पूजा शुरू, जानिए मूर्ति स्थापना से विसर्जन तक की सारी प्रक्रिया

Mon, 15 Oct 2018 02:06 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 15 Oct 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
durga puja 2018 know all facts about durga puja and importance
durga puja 2018

हिन्दू पंचांग के अनुसार हर साल आश्विवन मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी से लेकर विजयादशमी तक दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। इस बार 15 अक्टूबर से लेकर 19 अक्टूबर तक दुर्गा उत्सव मनाया जाएगा। नवरात्रि पर दुर्गा पूजा मुख्य रूप से बंगाल में मनाया जाता है। यहां के पंडालों की भव्यता देश-विदेश में मशहूर होती है। पश्चिम बंगाल के अलावा देश के हर हिस्से में दुर्गा उत्सव बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस दुर्गा पूजा को अलग अलग राज्यों में कई नामों से संबोधित किया जाता है। भव्य पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा को स्थापित की जाती है जिसमें 5 दिनों तक कई तरह के कार्यक्रम होते हैं।

durga puja 2018 know all facts about durga puja and importance
durga puja 2018

दुर्गा उत्सव क्यों
नवरात्रि में 9 दिनों तक देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की उपासना होती है। दुर्गा पूजा मनाए जाने के पीछे कई कारण है। ऐसी मान्यता है कि माता दुर्गा ने महिषासुर नाम के राक्षस का वध कर सभी देवी-देवताओं को उसके भय से मुक्ति दिलाया था। इसके अलावा ऐसी मान्यता है माता इन्हीं दिनों अपने मायके पृथ्वी लोक आती हैं जिसकी खुशी में दुर्गा उत्सव मनाया जाता है।

durga puja 2018 know all facts about durga puja and importance
durga puja 2018

दुर्गा पूजा का कार्यक्रम
नवरात्रि के पहले दिन महालया अमवास्या पर पितरों का तर्पण करने के बाद माता दुर्गा का कैलाश पर्वत से पृथ्वी लोक पर आगमन होता है। नौ दिनों तक हर रोज देवी के अलग-अलग स्वरूपों में से एक रूप की पूजा की जाती है। नवरात्रि के षष्ठी तिथि के दिन पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है। मां दुर्गा की प्रतिमा के अलावा पंडाल में देवी सरस्वती , लक्ष्मी, भगवान गणेश, कार्तिकेय और राक्षस महिषासुर की मूर्तियों को रखा जाता है।

सप्तमी तिथि पर मां को भोग लगाया जाता है जिसमें उनका मनपसंद भोग जैसे खिचड़ी, पापड़, सब्जियां, बैंगन भाजा और रसगुल्ला जैसी चीजें शामिल होती हैं। अष्टमी पर भी मां को भोग लगाया जाता है और नवमी की तिथि माता की इस पृथ्वीलोक पर आखिर दिन होता है। दशमी तिथि पर यानी दशहरे वाले दिन सिंदूर की होली खेल कर माता को विसर्जित कर विदाई दी जाती है।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन
durga puja 2018 know all facts about durga puja and importance
durga puja 2018

पंडाल और भोज
दुर्गा पूजा में माता के विशाल और भव्य पंडाल बनाए जाते हैं जिसकी आभा देखने लायक होती है। शाम होते ही इन पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगती है। पांच दिनों तक माता को भोग लगाया जाता है जिसे प्रसाद के रूप में लोगों के बीच वितरित किया जाता हैं।

विज्ञापन
durga puja 2018 know all facts about durga puja and importance
durga puja 2018

विशेष नृत्य धुनुची का आयोजन
दुर्गा उत्सव में एक विशेष तरह का नृत्य प्रस्तुत किया जाता है जिसे धुनुची डांस का कहा जाता है। इस डांस में एक विशेष तरह के मिट्टी के पात्र में सूखे नारियल के छिलकों को जलाकर माता की आरती की जाती है। आरती के वक्त इस धुनुची डांस में कई तरह के करतब दिखाए जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed