Diwali 2025: हर साल कार्तिक अमावस्या के दिन दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस दिन की पूजा से घर में धन-समृद्धि, वैभव और खुशियों का वास होता है। पौराणिक कथा के अनुसार, जब भगवान श्री राम रावण पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे थे, तब पूरे नगर को दीपों से सजाया गया था, तभी से यह दिन को सत्य की विजय और प्रकाश के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। 5 दिनों तक चलने वाले दिवाली उत्सव की रौनक धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक रहती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल दिवाली का यह उत्सव कब मनाया जाएगा और उस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
Diwali 2025: दिवाली की तारीख को लेकर न हो कन्फ्यूज, यहां जानें धनतेरस से भाई-दूज की डेट और शुभ मूहर्त
Diwali 2025: हर साल कार्तिक अमावस्या के दिन दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस दिन की पूजा से घर में धन-समृद्धि, वैभव और खुशियों का वास होता है।
धनतेरस 2025
पंचांग के मुताबिक कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 18 अक्तूबर को दोपहर 12:18 मिनट पर आरंभ होगी। इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 19 अक्तूबर को रविवार दोपहर 1:51 मिनट पर होगा। ऐसे में 18 अक्तूबर 2025 को धनतेरस का पर्व मान्य होगा।
खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त
- इस बार धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने के लिए सुबह 08 बजकर 50 मिनट से 10 बजकर 33 मिनट तक शुभ मुहूर्त बना रहेगा।
- दूसरा शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक है।
- इस दिन तीसरा मुहूर्त शाम 7:16 से रात 8:20 मिनट तक है।
Dhanteras 2025 Shopping: धनतेरस पर अगर न खरीद पाएं सोना-चांदी, इन 5 चीजों की खरीदारी से भरेगा धन का भंडार
Dhanteras 2025: धनतेरस पर घर ना ले आना ये 5 चीजें, गरीबी और दरिद्रता से हो जाएंगे परेशान
छोटी दिवाली 2025
पंचांग के मुताबिक इस बार 19 अक्तूबर 2025 को छोटी दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन हनुमान जी की पूजा करना बेहद शुभ होता है। इसके प्रभाव से साधक के बल में वृद्धि और मन से डर भय समाप्त होते हैं। इसके अलावा इस दिन शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर यम देव के लिए चार मुखी दीपक जलाने का भी विधान है। इससे सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती हैं।
पूजा के लिए शुभ मुहूर्त
छोटी दिवाली पर पूजा के लिए शुभ मुहूर्त रात में 11 बजकर 41 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 31 मिनट तक है। ऐसे में आप रात्रि के समय हनुमान जी पूजा-पाठ व उनके नामों का स्मरण कर सकते हैं।
Dhanteras Shubh Muhurat 2025: धनतेरस पर खरीदने जा रहे हैं सोना-चांदी ? जान लें इस दिन के 3 खास मुहूर्त
दिवाली 2025
दिवाली, जिसे बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व कहा जाता है। यह हर साल कार्तिक अमावस्या पर मनाई जाती है। इस बार कार्तिक अमावस्या की तिथि 20 अक्तूबर को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट से प्रारंभ होगी। तिथि का समापन अगले दिन यानी 21 अक्तूबर को शाम 5 बजकर 54 मिनट पर है। अब चूंकि दिवाली पर लक्ष्मी पूजन सूर्यास्त के बाद किया जाता है, इसलिए 20 अक्तूबर 2025 को दिवाली का पर्व मान्य होगा। इस दिन देशभर में खुशियों के इस त्योहार को मनाया जाएगा।
धनतेरस पर खरीदने जा रहे हैं सोना-चांदी ? जान लें इस दिन के 3 खास मुहूर्त
पूजा मुहूर्त
दिवाली को शाम 7 बजकर 8 मिनट से रात 8 बजकर 18 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। इसके अलावा निशिता काल मुहूर्त रात 11:41 से 12:31 बजे तक रहेगा।
गोवर्धन पूजा 2025
गोवर्धन पूजा हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है, जिसे दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है। इसे अन्नकूट पर्व भी कहते हैं। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 21 अक्तूबर को शाम 5 बजकर 54 मिनट पर होगी। इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 22 अक्तूबर को रात 8 बजकर 16 मिनट पर है। तिथि के मुताबिक साल 2025 में गोवर्धन पूजा का पर्व 22 अक्तूबर को मनाया जाएगा।
Rama Ekadashi 2025: चातुर्मास की आखिरी एकादशी, जानिए महत्व, पूजाविधि और पौराणिक कथा
शुभ मुहूर्त
गोवर्धन के दिन पूजा के लिए शुभ समय दोपहर 03 बजकर 13 मिनट से प्रारंभ होगा। यह शाम 05 बजकर 49 मिनट तक बना रहेगा। इस अवधि में आप गोवर्धन महाराज की पूजा कर सकते हैं। इससे घर में धन-धान्य में वृद्धि होती है।