फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2021: आज दिवाली पर पूजन करते समय करें इन मंत्रों का जाप, भर जाएंगे धन के भंडार

Thu, 04 Nov 2021 07:41 AM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 04 Nov 2021 07:41 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2021 date shubh muhurat chanting these mantra during diwali puja to get wealth money prosperity and blessings of maa lakshmi
दिवाली 2021 - फोटो : istock

जहां मां लक्ष्मी धन-वैभव प्रदान करती हैं तो वहीं कुबेर देव उस धन को स्थायित्व प्रदान करते हैं तो वहीं गणेश जी की कृपा से लक्ष्मी यानी धन को संभालने की बुद्धि प्राप्त होती है। इसी के साथ जहां गणेश जी होते हैं वहां शुभ-लाभ और रिद्ध-सिद्धि भी विराजती हैं। यही कारण है कि दिवाली के दिन धन की देवी लक्ष्मी, धन कोषाध्यक्ष भगवान कुबेर व बुद्धि के देवता भगवान गणेश का पूजन किया जाता है। लोग पूरे विधि-विधान के साथ दिवाली पूजन करते हैं ताकि उनके घर में हमेशा रूपये-पैसे बने रहें और किसी भी प्रकार से धन का अभाव न हो। आज दिवाली का त्योहार बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है। यह रात्रि किसी भी मंत्र जाप आदि के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाती है। मान्यता है कि यदि दिवाली की रात्रि कोई अनुष्ठान या जाप किया जाए तो वह अवश्य ही सिद्ध होता है। यदि आप भी मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव और भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो दिवाली पर लक्ष्मी पूजन करते समय इन मंत्रों का जाप अवश्य करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि दिवाली पर किन मंत्रों के जाप से घर में आती है सुख-समृद्धि।



दिवाली पूजन शुभ मुहूर्त-
दिवाली 2021 की  तिथि 

अमावस्या तिथि आरंभ : 04 नवंबर प्रातः  06:03 मिनट से 
अमावस्या तिथि समाप्त: 05 नवम्बर प्रातः 02:44 मिनट तक 

 लक्ष्मी पूजन मुहूर्त

सायं 06:09 मिनट से रात 08:20 मिनट तक 
पूजन अवधि : 01 घंटे 55 मिनट

 

Diwali 2021 date shubh muhurat chanting these mantra during diwali puja to get wealth money prosperity and blessings of maa lakshmi
ऊं एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात।। (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

दिवाली पूजन के समय सर्वप्रथम पढ़े गणेश जी का ये मंत्र
किसी भी पूजा अनुष्ठान में सर्वप्रथम भगवान गणेश का पूजन किया जाता है। भगवान गणेश शुभता व  बुद्धि प्रदान करते हैं। इनकी पूजन से आरंभ किए गए किसी भी कार्य में कोई विघ्न नहीं आता है इसलिए इन्हें विघ्नहर्ता कहा गया है। दिवाली पर पूजन करते समय भगवान गणेश का आवाहन करते समय ''वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ इस मंत्र का उच्चारण करना चाहिए। 

इसके अलावा भगवान गणेश के इस मंत्र का जाप भी करना चाहिए। इससे भगवान गणेश आपको सदबुद्धि प्रदान करते हैं और आपके जीवन के सभी विघ्न-बाधाओं को हर लेते हैं।
गणेश जी का मंत्र-ऊं एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात।। 

Diwali 2021 date shubh muhurat chanting these mantra during diwali puja to get wealth money prosperity and blessings of maa lakshmi
दिवाली पर मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए करें इस मंत्र का जाप(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : डेमो

दिवाली पर मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए करें इस मंत्र का जाप-
मां लक्ष्मी धन की देवी हैं। दिवाली के दिन मुख्य रूप से मां लक्ष्मी का पूजन ही किया जाता है। हर व्यक्ति चाहता है कि मां लक्ष्मी की कृपा से उनका घर धन-धान्य से परिपूर्ण हो जाए। दिवाली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप पूजन के दौरान इन मंत्रो का जाप कर सकते हैं। लक्ष्मी जी के मंत्रो का जाप करने के लिए कमलगट्टे की माला का प्रयोग करना चाहिए। इससे वे अतिशीघ्र प्रसन्न होती हैं।
मां लक्ष्मी मंत्र- ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद, ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥
सौभाग्य प्राप्ति मंत्र- ऊं श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2021 date shubh muhurat chanting these mantra during diwali puja to get wealth money prosperity and blessings of maa lakshmi
कुबेर जी का मंत्र (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कुबेर देव की पूजा करते समय करें इस मंत्र का जाप-
भगवान कुबेर को देवताओं का धन कोषाध्यक्ष कहा गया है। दिवाली के दिन स्थाई संपत्ति की प्राप्ति के लिए भगवान कुबेर का पूजन किया जाता है। इनकी पूजा-अर्चना करने से घर में स्थाई रूप से धन बना रहता है। दिवाली के  दिन भगवान कुबेर की कृपा प्राप्त करने के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
कुबेर मंत्र-ऊं यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्यसमृद्धिं में देहि दापय।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed