फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2021: अगर दिवाली पर आप दिखते हैं ये सपने तो होता है बहुत शुभ, होती है धन प्राप्ति

Thu, 04 Nov 2021 07:13 AM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 04 Nov 2021 07:13 AM IST
विज्ञापन
diwali 2021 date if you see these dreams on deepawali you are going to get money and blessings of maa lakshmi
दिवाली 2021 - फोटो : Pixabay

सुख-समृद्धि व धन प्रदान करने वाला दिवाली का शुभ पर्व कार्तिक मास की अमावस्या यानि आज मनाया जा रहा है। इस दिन हर ओर हर्षोल्लास और उमंग का वातावरण रहता है। दिवाली के पावन पर्व पर लोग विधि-विधान से पूजन करते हैं ताकि उनके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। आइस माना जाता है कि इस दिन विधिवत पूजन करने से धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है मान्यता है कि इस दिन यदि मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर लिया जाए तो वर्ष भर आपके घर में धन की कमी नहीं रहती है। दिवाली के मौके पर कुछ सपने दिखाई देना बहुत शुभ माना गया है। यदि आपको दिवाली के पर ये सपने दिखाई देते हैं तो माना जाता है कि आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है। इन सपनों को धन प्राप्ति का सूचक माना जाता है। तो चलिए जानते हैं कि कौन से हैं वे सपने।

diwali 2021 date if you see these dreams on deepawali you are going to get money and blessings of maa lakshmi
सपने में कमल या गुलाब के फूल देखना - फोटो : istock
सपने में कमल या गुलाब के फूल देखना

यदि दिवाली या धनतेरस पर आप सपने में कमल या फिर गुलाब के फूल देखते हैं तो यह सपना बेहद शुभ माना जाता है। मां लक्ष्मी को गुलाब के फूल प्रिय होते हैं तो वहीं कमल मां लक्ष्मी का आसन है। दिवाली के पर्व पर इन दोनों में से कोई एक फूल सपने में देखना धन प्राप्ति का संकेत माना जाता है। माना जाता है कि यदि आप सपने में कमल का फूल देखते हैं तो समझिए आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है। यह सपना नौकरी और व्यापार दोनों के लिए ही शुभ माना जाता है। तो वहीं सपने में गुलाब देखने का अर्थ माना जाता है कि यह इच्छा पूर्ति का संकेत है।

diwali 2021 date if you see these dreams on deepawali you are going to get money and blessings of maa lakshmi
स्वास्तिक - फोटो : सोशल मीडिया

सपने में स्वास्तिक का चिन्ह देखना-
स्वास्तिक को सनातन धर्म में बहुत ही शुभ चिन्ह माना जाता है। स्वास्तिक शुभता का प्रतीक है, इसलिए हर शुभ कार्य में सिंदूर, कुमकुम या हल्दी से स्वास्तिक अवश्य बनाया जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में भी स्वास्तिक का चिन्ह दिखाई देना बहुत ही शुभ होता है। यदि दिवाली पर आपको सपने में स्वास्तिक दिखाई दे तो समझिए कि यह आपके परिवार में खुशहाली, आनंद और समृद्धि आने का प्रतीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2021 date if you see these dreams on deepawali you are going to get money and blessings of maa lakshmi
सपने में गेहूं की लहलहाती फसल देखना (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।

गेहूं की लहलहाती फसल देखना
यदि आप सपने में गेहूं की लहलहाती हुई फसल देखते हैं तो यह धन-समृद्धि की प्राप्ति का संकेत है। दिवाली के समय ऐसा स्वप्न देखना और भी ज्यादा शुभ माना जाता है। इसका अर्थ माना जाता है कि आपके घर में अन्न और धन के भंडारे भर जाएंगे और आपको किसी प्रकार का अभाव नहीं रहेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed