फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2020: दिवाली की रात धन और वैभव में वृद्धि के लिए जरूर अपनाएं यह उपाय

Mon, 09 Nov 2020 02:34 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 09 Nov 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
diwali 2020 diwali fallow these dhanteras upay totke for money and prosperity in life
दीपावली 2020
दीपावली सुख, वैभव, जीवन में प्रकाश और धन में वृद्धि का त्योहार माना गया है। इस वर्ष 14 नवंबर को दिवाली मनाई जा रही है। दिवाली पर घर के हर एक हिस्से में दीपक जलाकर अंधेरे को दूर किया जाता है और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-आराधना की जाती है। वैसे तो देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई ज्योतिष के उपाय किए जाते हैं। लेकिन दिवाली के विशेष अवसर पर धन की देवी माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सदियों से कई उपाय आजमाएं जाते हैं। मान्यता है कि दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए जो उपाय किए जाते हैं उसका लाभ जरूर मिलता है। दिवाली के दिन कुछ उपाय करने से व्यक्ति की आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती है और उसके घर पर सुख, समृद्धि और वैभव का वास होने लगता है। आइए जानते हैं दिवाली के मौके पर किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में...


Diwali 2020 Muhurat Timing: धनतेरस और दिवाली से लेकर भाई दूज तक की तिथि और शुभ मुहूर्त, यहां देखें एक साथ
 
diwali 2020 diwali fallow these dhanteras upay totke for money and prosperity in life
दिवाली - फोटो : amar ujala

 हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक अमावस्या की तिथि पर दीपावली का पर्व मनाया जाता है। शास्त्रों में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। इस तिथि पर विशेष पूजा और दान करने से सभी तरह के ग्रह दोषों से मुक्ति मिल जाती है। ऐसे में धन, वैभव और ग्रहों की शुभता के लिए दिवाली के दिन सुबह और शाम के वक्त पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जरूर जलाएं। पीपल के पेड़ पर दीपक जलाने से पहले जल देना न भूलें। दिवाली की शाम पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक रखने के बाद बिना पीछे देखें सीधे घर आएं। 

diwali 2020 diwali fallow these dhanteras upay totke for money and prosperity in life
Goddess Laxmi - फोटो : Social Media

दीपावली को सुख और समृद्धि पाने का त्योहार माना गया है। मान्यता है दिवाली की रात माता लक्ष्मी पृथ्वी लोक में आकर हर किसी के घर जाती हैं। ऐसे में माता को प्रसन्न करने के लिए दीपावली के दिन कमलगट्टे की माला से देवी लक्ष्मी के महामंत्र ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:। का जाप करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2020 diwali fallow these dhanteras upay totke for money and prosperity in life
दिवाली की शाम को मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-आराधना का विधान है। ऐसे में घर से दरिद्रता को दूर करने और घर के सभी सदस्यों के जीवन में धन, वैभव और सुखी जीवन की कामना के लिए पूजा के बाद सभी कमरों में शंख और घंटी जरूर बजानी चाहिए।
विज्ञापन
diwali 2020 diwali fallow these dhanteras upay totke for money and prosperity in life
laxmi

दिवाली पर धन प्राप्ति और सुख के लिए दिवाली के दिन एक उपाय बहुत की कारगर माना गया है। मान्यता है कि दिवाली के एक दिन पहले यानी धनतेरस पर जो भी नई झाड़ू खरीदता है और उसकी पूजा करके घर के कोने में छिपाकर रखता है उसके ऊपर मां की कृपा हमेशा रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed