फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2020: धन और वैभव पाने के लिए दिवाली पूजा में मां लक्ष्मी को जरूर चढ़ाएं ये 5 चीजें

Mon, 09 Nov 2020 06:47 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 09 Nov 2020 06:47 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2020 offer these 5 things to Goddess lakshmi in Diwali Puja to get wealth
दिवाली 2020: खृशियों और दीपों का त्योहार - फोटो : Social media

Diwali Puja 2020: दीपावली हिन्दू धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार होता है। इस साल 14 नवंबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। दीपों का यह उत्सव कार्तिक माह की अमावस्या तिथि में होता है। दिवाली के शुभ अवसर पर धन और वैभव की देवी मां लक्ष्मी और विघ्नहर्ता गणपति महाराज की पूजा होती है। मान्यता है कि दिवाली पर मां लक्ष्मी द्वार पर आती हैं। इसलिए मां का आशीर्वाद पाने और उनके स्वागत के लिए लोग कई तरह के जतन करते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि मां लक्ष्मी की कृपा आपके घर पर बनी रहे तो आपको इस दिवाली माता के पूजन में उन्हें ये पांच चीजें जरूर अर्पित करें -

Diwali 2020 offer these 5 things to Goddess lakshmi in Diwali Puja to get wealth
हिंदू धर्म में नारियल को बहुत शुभ माना जाता है। - फोटो : social media

नारियल
हिंदू धर्म में नारियल को बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी को नारियल बहुत पसंद है। अगर दिवाली पर आप मां लक्ष्मी के पूजन में नारियल को प्रसाद के रूप में चढ़ाते हैं तो देवी लक्ष्मी आप पर प्रसन्न हो जाती हैं।

Diwali 2020 offer these 5 things to Goddess lakshmi in Diwali Puja to get wealth
मां लक्ष्मी को बताशे बहुत पसंद हैं। - फोटो : file photo

बताशा
मां लक्ष्मी को बताशे बहुत पसंद हैं। आप दिवाली पर लड्डू, गुड़ से बनी चीजों के साथ बताशे भी मां लक्ष्मी को प्रसाद के रूप में चढ़ा सकते हैं। बताशे का भोग लगाने पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2020 offer these 5 things to Goddess lakshmi in Diwali Puja to get wealth
सिंघाड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिंघाड़ा
मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी को पानी से जुड़ी चीजों से बहुत प्रेम है। यही कारण है कि उन्हें पानी में उगने वाले फल-फूल बेहद पसंद हैं। मां लक्ष्मी को पानी में उगने वाला सिंघाड़ा भी बहुत प्रिय है। अगर आप इस दिवाली मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उन्हें सिंघाड़ा प्रसाद के रूप में जरूर चढ़ाएं।
विज्ञापन
Diwali 2020 offer these 5 things to Goddess lakshmi in Diwali Puja to get wealth
दिवाली पूजा में भी पान का बहुत महत्व है। - फोटो : सोशल मीडिया

पान
हिंदू धर्म में विश्वास रखने वाले लोग कई तरह की पूजा में पान के पत्ते को देवी-देवता को अर्पित करते हैं। दिवाली पूजा में भी पान का बहुत महत्व है। दिवाली पूजा में मां लक्ष्मी को खास तौर पर मीठा पान चढ़ाया जाता है। मां लक्ष्मी का पूजा संपन्न होने के बाद पान का भोग लगाना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed