Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोना-चांदी और गाड़ी से लेकर बर्तन-झाड़ू तक, यहां जानें आज धनतेरस पर किस मुहूर्त में क्या खरीदना होगा शुभ

Fri, 06 Nov 2026 02:32 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 06 Nov 2026 02:32 PM IST
सार

Dhanteras 2026 Shubh Muhurat For Car Bike Bartan And Gold: धनतेरस पर सोना-चांदी, वाहन, बर्तन और झाड़ू खरीदने की परंपरा है। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। आइए जानें शुभ मुहूर्त।
 

विज्ञापन
Dhanteras 2026 shubh muhurat for car bike bartan and gold know Dhanteras shubh muhurat for buying jhadu
Dhanteras 2026 Shubh Muhurat For Car Bike Bartan And Gold - फोटो : अमर उजाला

Dhanteras 2026 Shubh Muhurat For Car Bike Bartan And Gold: धनतेरस खुशियों, खरीदारी, शुभता और धन-वैभव का प्रतीक है। इसे हर साल कार्तिक मास में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल 6 नवंबर को धनतेरस मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की उपासना की जाती है। धनतेरस पर लोग पूजा-पाठ करने के साथ ही कई तरह की भोग-विलास और सुख-सुविधाओं से जुड़ी वस्तुएं भी खरीदते हैं। इन्हें घर लाना शुभ माना जाता है। इस दौरान लोग सोना-चांदी खरीदने से लेकर बर्तन, झाड़ू आदि की खरीदारी करते हैं। ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है और मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा साधक को प्राप्त होती है। हालांकि, धनतेरस पर खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना सबसे खास होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन किस समय कौन-सी वस्तु खरीदना शुभ रहेगा।


धनतेरस 2026 Live: दुर्लभ संयोग में धनतेरस आज, खरीदारी के मिलेंगे चार खास मुहूर्त, जानें क्या खरीदना रहेगा शुभ

Trending Videos
Dhanteras 2026 shubh muhurat for car bike bartan and gold know Dhanteras shubh muhurat for buying jhadu
Dhanteras 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

धनतेरस 2026 की तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 7 नवंबर 2026, शनिवार को सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर होगा। इसलिए 6 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा।

Dhanteras 2026 shubh muhurat for car bike bartan and gold know Dhanteras shubh muhurat for buying jhadu
Dhanteras 2026 - फोटो : adobe stock

धनतेरस पर बनेंगे ये शुभ योग
ज्योतिषीय दृष्टि से इस साल धनतेरस का दिन कई शुभ संयोगों के कारण खास माना जा रहा है। पंचांग के अनुसार, इस दिन विष्कम्भ और प्रीति योग का संयोग बनेगा। इसके अलावा हस्त और चित्रा नक्षत्र रहेंगे। साथ ही शुक्रवार को प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा। वहीं, ग्रहों की स्थिति की बात करें तो इस दिन मालव्य राजयोग, शुक्रादित्य योग और बुधादित्य योग का प्रभाव रहेगा। इसके अलावा तुला राशि में त्रिग्रही योग का भी संयोग बनेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इन शुभ योगों में पूजा-पाठ और खरीदारी करना मंगलकारी माना जाता है। ऐसे में धनतेरस पर सोना-चांदी, वाहन और अन्य शुभ वस्तुओं की खरीदारी के लिए कई अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2026 shubh muhurat for car bike bartan and gold know Dhanteras shubh muhurat for buying jhadu
Dhanteras 2026 - फोटो : AdobeStock

धनतेरस 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त

  • धनतेरस पूजा मुहूर्त: शाम 6 बजकर 19 मिनट से रात 8 बजकर 17 मिनट तक
  • प्रदोष काल: शाम 5 बजकर 49 मिनट से रात 8 बजकर 23 मिनट तक
  • वृषभ काल: शाम 6 बजकर 19 मिनट से रात 8 बजकर 17 मिनट तक


धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, 6 नवंबर 2026 को धनतेरस के दिन सोना खरीदने के लिए शुभ समय सुबह 10 बजकर 30 मिनट से शुरू होकर 7 नवंबर को सुबह 6 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। इस अवधि में अपनी सुविधा के अनुसार सोना-चांदी की खरीदारी की जा सकती है।

विज्ञापन
Dhanteras 2026 shubh muhurat for car bike bartan and gold know Dhanteras shubh muhurat for buying jhadu
Dhanteras 2026 - फोटो : AdobeStock
अन्य चीजों की खरीदारी का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर सोना-चांदी के अलावा बर्तन, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और घर के उपयोग की अन्य वस्तुएं खरीदना भी शुभ माना जाता है। ऐसी खरीदारी के लिए दिन और रात के चौघड़िया मुहूर्त का ध्यान रखा जा सकता है।
 

दिन का चौघड़िया
  • चर: सुबह 6 बजकर 32 मिनट से 7 बजकर 54 मिनट तक
  • लाभ: सुबह 7 बजकर 54 मिनट से 9 बजकर 16 मिनट तक
  • अमृत: सुबह 9 बजकर 16 मिनट से 10 बजकर 38 मिनट तक
  • काल: सुबह 10 बजकर 38 मिनट से दोपहर 12 बजकर 1 मिनट तक
  • शुभ: दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से 1 बजकर 23 मिनट तक
  • रोग: दोपहर 1 बजकर 23 मिनट से 2 बजकर 45 मिनट तक
  • उद्वेग: दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से शाम 4 बजकर 7 मिनट तक
  • चर: शाम 4 बजकर 7 मिनट से 5 बजकर 30 मिनट तक
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed