Dhanteras Par Karein Ye Upay: धनतेरस हिंदू धर्म में समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। यह त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है, जो इस वर्ष 18 अक्तूबर 2025 को पड़ रहा है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन सोना या चांदी खरीदने से घर-परिवार में खुशहाली, आर्थिक समृद्धि और सुख-शांति का वास होता है। यह दिन लक्ष्मी माता की पूजा और धन की देवी के प्रति आस्था का भी खास अवसर है।
Kartik Month 2025: कार्तिक स्नान से खुलेंगे मोक्ष के द्वार, जानें महत्व और उपाय
हालांकि, कई बार आर्थिक या अन्य कारणों से लोग इस खास दिन सोना या चांदी खरीद नहीं पाते। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं, क्योंकि शास्त्रों में धनतेरस के दिन अन्य कई वस्तुएं खरीदना भी शुभ माना गया है। इन चीज़ों को खरीदकर भी व्यक्ति अपने घर में समृद्धि और खुशहाली का आह्वान कर सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी वस्तुएं हैं, जिन्हें इस धनतेरस पर खरीदा जा सकता है।
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ के दिन इन जगहों पर दीप जलाएं, घर में आएगी सुख-समृद्धि
2 of 6
पीतल के बर्तन खरीदना
- फोटो : Amar Ujala
पीतल के बर्तन खरीदना
धनतेरस पर पीतल के बर्तन खरीदने की परंपरा सदियों पुरानी है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पीतल को भगवान धन्वंतरि की धातु माना जाता है। ऐसा करने से न केवल घर में स्वास्थ्य और सौभाग्य आता है, बल्कि धन में भी वृद्धि होती है। माना जाता है कि पीतल खरीदने से तेरह गुना लाभ प्राप्त होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
3 of 6
धनतेरस के दिन नया झाड़ू लाना भी बहुत शुभ माना जाता है।
- फोटो : freepik
नई झाड़ू लाना
धनतेरस के दिन नया झाड़ू लाना भी बहुत शुभ माना जाता है। झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसे खरीदने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। धनतेरस पर खरीदे गए झाड़ू की पहले पूजा की जाती है और फिर घर में इस्तेमाल किया जाता है, ताकि मां लक्ष्मी का स्थायी वास बना रहे।
4 of 6
मां लक्ष्मी को अर्पित करने के बाद इस बीज को तिजोरी या धन रखने की जगह पर रखा जाता है।
- फोटो : अमर उजाला
धनिया के बीज
धनतेरस पर धनिया के बीज खरीदने की परंपरा भी खास महत्व रखती है। मां लक्ष्मी को अर्पित करने के बाद इस बीज को तिजोरी या धन रखने की जगह पर रखा जाता है। ऐसा करने से घर में समृद्धि आती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। धनिया का बीज सिर्फ धन का प्रतीक नहीं, बल्कि शुभ ऊर्जा का भी वाहक माना जाता है।
5 of 6
धनतेरस के दिन 11 गोमती चक्र खरीदकर उन्हें लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखना शुभ माना गया है।
- फोटो : इंस्टाग्राम
गोमती चक्र
गोमती चक्र को पवित्र और चमत्कारी माना जाता है। धनतेरस के दिन 11 गोमती चक्र खरीदकर उन्हें लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखना शुभ माना गया है। इससे धन की कमी दूर होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। यह उपाय खासकर व्यापारियों के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है।