फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2025 Shubh Yog: धनतेरस पर इन शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी या बर्तन, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Fri, 17 Oct 2025 03:49 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 17 Oct 2025 03:49 PM IST
सार

Dhanteras 2025 Shubh Muhurat In Hindi: धनतेरस दीपावली का आरंभिक पर्व है, जिसमें भगवान धन्वंतरि, लक्ष्मी और कुबेर की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। इस दिन खरीदारी और पूजा शुभ मानी जाती है, खासकर जब यह विशेष ज्योतिषीय योगों में की जाए।

विज्ञापन
Dhanteras 2025 Brings Rare Auspicious Yogas Buying During These Times Will Attract Abundance
धनतेरस 2025 - फोटो : अमर उजाला

Dhanteras 2025 Shubh Muhurat Kab Hai: धनतेरस हिंदू धर्म में एक अत्यंत पावन और शुभ पर्व माना जाता है, जो हर वर्ष कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व दीपावली के पंचदिवसीय उत्सव की शुरुआत का प्रतीक होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे। इस विशेष अवसर पर माता लक्ष्मी, कुबेर महाराज और भगवान धन्वंतरि की पूजा का विशेष महत्व होता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य बना रहता है।
Dhanteras 2025: इस बार धनतेरस पर वाहन और संपत्ति की खरीदारी हो सकती है अशुभ, जानें कब लेना होगा शुभ
धनतेरस के दिन खरीदारी का भी विशेष महत्व होता है। लोग इस दिन सोना-चांदी, बर्तन या अन्य कीमती वस्तुएं खरीदते हैं, जिसे शुभ और समृद्धि लाने वाला माना जाता है। इस वर्ष धनतेरस ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी अत्यंत शुभ मानी जा रही है, क्योंकि इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। इन विशेष योगों में की गई पूजा और खरीदारी से घर में सकारात्मक ऊर्जा, धन-धान्य और खुशहाली आती है।
Dhanteras 2025: झाड़ू भी बनती है धन की चाबी, जानिए धनतेरस पर क्यों करते हैं इसकी खरीदारी

Dhanteras 2025 Brings Rare Auspicious Yogas Buying During These Times Will Attract Abundance
धनतेरस का पर्व वर्ष 2025 में शनिवार, 18 अक्तूबर को मनाया जाएगा। - फोटो : AdobeStock

धनतेरस 2025 तिथि और महत्व
धनतेरस का पर्व वर्ष 2025 में शनिवार, 18 अक्तूबर को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर को दोपहर 12:18 बजे प्रारंभ होकर 19 अक्तूबर को दोपहर 1:51 बजे तक रहेगी। चूंकि त्रयोदशी तिथि का आरंभ 18 तारीख को हो रहा है, इसलिए इसी दिन धनतेरस मनाई जाएगी। यह पर्व दीपावली की शुरुआत का प्रतीक है और इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर महाराज की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। इस वर्ष धनतेरस पर कई शुभ और दुर्लभ योगों का संयोग बन रहा है, जो इसे विशेष और फलदायी बना रहा है।

Dhanteras 2025 Brings Rare Auspicious Yogas Buying During These Times Will Attract Abundance
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ब्रह्म योग में की गई पूजा और धार्मिक कार्य अत्यंत फलदायी होते हैं। - फोटो : adobe stock

ब्रह्म योग का संयोग
धनतेरस के दिन ब्रह्म योग का निर्माण होगा, जो देर रात तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ब्रह्म योग में की गई पूजा और धार्मिक कार्य अत्यंत फलदायी होते हैं। इस योग में भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से न केवल आर्थिक लाभ होता है, बल्कि मानसिक और शारीरिक कष्टों से भी मुक्ति मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2025 Brings Rare Auspicious Yogas Buying During These Times Will Attract Abundance
इस विशेष योग में भगवान शिव नंदी वाहन पर विराजमान रहते हैं। - फोटो : adobe stock

शिववास योग का निर्माण
इस दिन शिववास योग भी बन रहा है। इस विशेष योग में भगवान शिव नंदी वाहन पर विराजमान रहते हैं। शिववास योग को अत्यंत शुभ माना गया है और इसमें किए गए कार्य सफल होते हैं। यह योग किसी भी नए कार्य की शुरुआत, खरीदारी या पूजन के लिए उत्तम माना जाता है।

विज्ञापन
Dhanteras 2025 Brings Rare Auspicious Yogas Buying During These Times Will Attract Abundance
धनतेरस खरीदारी के शुभ मुहूर्त - फोटो : AdobeStock

धनतेरस खरीदारी के शुभ मुहूर्त
धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ और सौभाग्यदायक माना जाता है। इस दिन नई चीजें, खासकर सोना-चांदी, बर्तन और कीमती सामान खरीदने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस बार धनतेरस पर कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं, जिनमें खरीदारी करना अत्यंत लाभकारी रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed