धनतेरस पर नई चीजों की खरीदारी का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है जो कोई भी धनतेरस के दिन खरीदारी करता है उसके घर पर सुख और समृद्धि आती है। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है।
धनतेरस 2018: आज शाम तक जरूर खरीद लें ये 7 चीजें, शुभ मुहूर्त योग बना सकता है धनवान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोना-चांदी खरीदने का शुभ समय
सोना-चांदी या फिर आभूषण आदि खरीदने के लिए संध्या का समय और वृषभ लगन 18 :07 से 20 :01 बजे तक का समय सबसे शुभ है।
आज धनिया खरीदें
धनतेरस के दिन धनिया खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। पूजा में मां लक्ष्मी को धनिया के बीज अर्पित करने के बाद उसे आप जहां पर पैसा रखते हैं उस स्थान पर रख दें।
वाहन खरीदने का शुभ समय
जमीन, मकान, वाहन खरीदने के लिय कुम्भ लग्न 13:47 बजे से 15 :12 बजे तक का समय उचित है।
झाड़ू खरीदना
धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि झाडू खरीदने से आर्थिक संकट, दरिद्रता और नकारत्मक ऊर्जा दूर होती है। दिवाली के दिन झाड़ू का पूजन करके अगले दिन उसका इस्तेमाल करना चाहिए।
पहला शुभ मूहूर्त- 07 :42 बजे से 10 :02 बजे तक वृश्चिक लग्न
बर्तन की करें खरीददारी
धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने को शुभ माना जाता है। बर्तन खरीदकर इसे अपने घर की पूर्व दिशा में जरूर रखें।
दूसरा शुभ मुहूर्त- 13 :47 बजे से 15 :12 बजे तक कुम्भ लग्न
चांदी के सिक्के माने जाते हैं शुभ
धनतेरस के दिन चांदी और सोने के सिक्के खरीदने को बहुत ही शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन खरीदे सिक्के को दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन में इसको जरूर शामिल किया जाना चाहिए।