हिंदू पंचांग के अनुसार, छठ का पावन पर्व कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को किया जाता है। इस बार छठ का मुख्य व्रत 10 नवंबर को किया जाएगा। यह व्रत अत्यंत कठिन माना जाता है। इसमें व्रती लगभग 36 घंटो का लंबा व्रत करते हैं और इस दौरान पूरी तरह से निर्जला (बिना पानी के) व्रत किया जाता है। छठ का मुख्य पर्व षष्ठी तिथि को किया जाता है लेकिन इसका आरंभ चतुर्थी तिथि से ही हो जाता है और सप्तमी पर व्रत का पारण किया जाता है। छठ पर्व में दूसरे दिन यानी खरना से संध्या समय अर्घ्य देने के बाद प्रतिदिन सप्तमी तक सूर्योदय और सूर्यास्त के समय नदी या सरोवर में कमर तक पानी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। यह व्रत संतान प्राप्ति और संतान की लंबी आयु की कामना के लिए किया जाता है। छठ में कुछ कार्य अवश्य करने चाहिए ताकि पूजा के पूर्ण फल की प्राप्ति हो सके, तो चलिए जानते हैं कि कौन से हैं वे कार्य।
Chhath puja 2021: पूजा का पूरा फल प्राप्त करने के लिए छठ पर्व पर जरूर करने चाहिए ये आठ काम
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन