फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri Day 1: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को लगाएं ये भोग, जानें पूजा विधि और मंत्र

Mon, 31 Mar 2025 11:17 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 31 Mar 2025 11:17 AM IST
सार

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं मां शैलपुत्री की पूजा के लिए किन नियमों का पालन करना चाहिए और उन्हें किन चीजों का भोग लगाना चाहिए। 
 

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 Day 1 maa shailputri puja vidhi bhog mantra in hindi
चैत्र नवरात्रि: मां शैलपुत्री को लगाएं ये भोग - फोटो : adobe stock
Chaitra Navratri 2025 1st Day:  इस बार चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ रविवार, 30 मार्च 2025 से हो रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है, जिन्हें नवदुर्गा के नाम से जाना जाता है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना का विशेष महत्व होता है, क्योंकि यह देवी दुर्गा का प्रथम रूप मानी जाती हैं।


घटस्थापना और पूजन विधि
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिन सबसे पहले विधिपूर्वक घटस्थापना की जाती है, जिसके लिए शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना आवश्यक होता है। 30 मार्च को घटस्थापना के लिए दो विशेष शुभ मुहूर्त रहेंगे। पहला प्रातः काल: सुबह 6:13 से 10:22 बजे तक और दूसरा अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:01 बजे से 12:50 बजे तक।
 

Ram Navami 2025: राम नवमी पर करें इन मंत्रों का जाप, नोट कर लें सही तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त


 
Chaitra Navratri 2025 Day 1 maa shailputri puja vidhi bhog mantra in hindi
कौन हैं मां शैलपुत्री? - फोटो : adobe
कौन हैं मां शैलपुत्री?
मां शैलपुत्री का जन्म हिमालय राज के घर हुआ था, इसलिए इन्हें 'शैलपुत्री' नाम दिया गया। 'शैल' का अर्थ होता है पहाड़ या पर्वत। उनका वाहन वृषभ (बैल) है, जो शिव का प्रतीक माना जाता है। देवी शैलपुत्री का स्वरूप अत्यंत शांत और सौम्य माना जाता है। इनके दाएं हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल सुशोभित होता है। देवी शैलपुत्री वन्य जीव-जंतुओं की रक्षक भी मानी जाती हैं और श्रद्धालु भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण करती हैं।
Chaitra Navratri 2025 Day 1 maa shailputri puja vidhi bhog mantra in hindi
पूजा विधि  - फोटो : freepik

पूजा विधि 
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा का विधान है। इसके लिए प्रातः स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें। पूजा स्थल पर एक चौकी रखें और उस पर मां दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। इसके बाद शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से कलश स्थापना करें। अब मां शैलपुत्री का ध्यान करते हुए पूजन प्रारंभ करें। मान्यता है कि षोडशोपचार विधि से पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ती होती है। इसके बाद मां को कुमकुम, सफेद, लाल या पीले फूल अर्पित करें और दीप प्रज्वलित करके धूप जलाएं। इसके साछ ही देवी की आरती करें और दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती या मां शैलपुत्री की कथा का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 Day 1 maa shailputri puja vidhi bhog mantra in hindi
मां शैलपुत्री को लाएं इन चीजों का भोग - फोटो : adobe stock
मां शैलपुत्री को लाएं इन चीजों का भोग
देवी शैलपुत्री को सफेद रंग अत्यंत प्रिय होता है। इसलिए उनकी पूजा में सफेद रंग की चीजों का विशेष रूप से प्रयोग किया जाता है, जैसे- सफेद फूल, वस्त्र, मिष्ठान आदि। ऐसी मान्यता है कि जो कुंवारी कन्याएं श्रद्धापूर्वक मां शैलपुत्री की पूजा करती हैं, उन्हें मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता है।
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 Day 1 maa shailputri puja vidhi bhog mantra in hindi
Chaitra Navratri 2025 मां शैलपुत्री पूजा मंत्र  - फोटो : adobe

मां शैलपुत्री पूजा मंत्र 

  • ऊँ देवी शैलपुत्र्यै नमः ।।
  • या देवी सर्वभूतेषु शैलपुत्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम:।।
  • वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्। वृषारुढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्।।
 

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा के अनुसार, ये घटनाएं देती हैं अच्छे दिन आने के संकेत




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed