फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2025: इस बार चैत्र नवरात्रि इन तीन राशि वालों के लिए रहेगी खास, पूरे होंगे सभी अटके काम

Sun, 23 Mar 2025 12:26 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 23 Mar 2025 12:26 PM IST
सार

Chaitra Navratri 2025: हिंदू धर्म में चार बार नवरात्रि का महापर्व मनाया जाता है, जो सभी देवी की पूजा-अर्चना को समर्पित है। इस दौरान दो नवरात्रि चैत्र और आश्विन माह और बाकी की दो माघ और आषाढ़ में आती है, जिन्हें गुप्त नवरात्रि कहा जाता है।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 date and time these zodiac signs will get benefits in Navratri
इस बार 30 मार्च 2025 से चैत्र नवरात्रि का आरंभ हो रहा है और 6 अप्रैल 2025 को इसका समापन होगा। - फोटो : adobe

Chaitra Navratri 2025: हिंदू धर्म में चार बार नवरात्रि का महापर्व मनाया जाता है, जो सभी देवी की पूजा-अर्चना को समर्पित है। इस दौरान दो नवरात्रि चैत्र और आश्विन माह और बाकी की दो माघ और आषाढ़ में आती है, जिन्हें गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। यह मुख्य रूप से तंत्र साधना और सिद्धि प्राप्त करने के लिए जानी जाती है, जबकि चैत्र और शारदीय नवरात्रि मां दुर्गा की विशेष कृपा पाने का अवसर है।



इस बार 30 मार्च 2025 से चैत्र नवरात्रि का आरंभ हो रहा है और 6 अप्रैल 2025 को इसका समापन होगा। इस अवधि में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की उपासना का विधान है, क्योंकि इस दौरान देवी पृथ्वी लोक पर आती है और सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

परंतु इस बार चैत्र नवरात्रि और भी खास होने वाली हैं, क्योंकि नवरात्रि शुरू होने से एक दिन पहले न्याय के देवता शनि मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कुछ राशि वालों के लिए चैत्र नवरात्रि का समय बेहद कल्याणकारी हो सकता है। माता की कृपा से लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं....

Chaitra Navratri 2025 date and time these zodiac signs will get benefits in Navratri
वैवाहिक जीवन में खुशियां कायम रहेंगी। माता की कृपा से आप किसी वाहन, मकान, सोना-चांदी खरीद सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
यह समय कन्या राशि वालों के लिए और भी खास है। आपको नौकरी में सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी नए के आने से जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। लव पार्टनर के साथ प्रेम और विश्वास बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां कायम रहेंगी। माता की कृपा से आप किसी वाहन, मकान, सोना-चांदी खरीद सकते हैं। 

Chaitra Navratri 2025 date and time these zodiac signs will get benefits in Navratri
आपको व्यापार में लाभ की प्राप्ति होगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
नवरात्रि में आपके घर में किसी महंगी वस्तु का आगमन हो सकता है। निवेश के लिए समय शुभ रहेगा। किसी के आने से आपको विशेष लाभ होगा। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। नौकरी में सफलता और प्रमोशन के योग हैं। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको व्यापार में लाभ की प्राप्ति होगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 date and time these zodiac signs will get benefits in Navratri
उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा। वाहन और प्रॉपर्टी का अच्छा लाभ मिलेगा। - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
नवरात्रि में देवी की कृपा से लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। आपको सरकारी योजनाओं का भी लाभ मिलेगा। उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा। वाहन और प्रॉपर्टी का अच्छा लाभ मिलेगा। किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। अचानक से लाभ के मौके मिलेंगे।

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि के बीच में होगा मंगल का महागोचर, इन राशि वालों को मिल सकता है धनलाभ




 
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed