पावन चैत्र नवरात्रि इस वर्ष 13 अप्रैल मंगलवार से प्रारंभ हो रहे हैं। यह समय माता भगवती की आराधना का श्रेष्ठ समय होता है। शक्ति की भक्ति के इन दिनों में प्रत्येक दिन माँ के अलग-अलग रूपों की पूजा होती है। जो भक्तों को ख़ुशी, शक्ति और ज्ञान प्रदान करती हैं। नवरात्रि का हर दिन देवी के विशिष्ठ रूप को समर्पित होता है और हर देवी स्वरुप की कृपा से अलग-अलग तरह के मनोरथ पूर्ण होते हैं। कलश स्थापना, मां दुर्गा के श्रृंगार के अलावा इन नौ दिनों में अलग-अलग रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने का एक खास महत्व और कुछ नियम होते हैं। जिनका पालन करने पर पूजा के फल में वृद्धि होती हैं एवं देवी मां प्रसन्न होकर अपने भक्तों को आशीर्वाद देती हैं।
Chaitra Navratri 2021: नवरात्रि के नौ दिन कौन से रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करने से देवी मां होती हैं शीघ्र प्रसन्न
अनीता जैन, वास्तुविद, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 12 Apr 2021 06:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन