फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Pradosh Vrat 2020: साल का पहला प्रदोष व्रत 8 जनवरी को जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Wed, 08 Jan 2020 09:11 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Wed, 08 Jan 2020 09:11 AM IST
विज्ञापन
budh pradosh vrat 2020 date time significance importance and shubh muhrat
हर महीने की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है

हिंदू कैलेंडर (पंचांग) के अनुसार हर महीने की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। पौष के महीने में त्रयोदशी तिथि बुधवार, 08 जनवरी को है। वार के अनुसार हर प्रदोष व्रत का अपना अलग महत्व होता है। इस बार प्रदोष व्रत बुधवार के दिन है जिस वजह से इसे बुध प्रदोष व्रत कहते हैं। इस तिथि पर भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। 

budh pradosh vrat 2020 date time significance importance and shubh muhrat
बुध प्रदोष व्रत करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं
बुध प्रदोष व्रत के लाभ
  • बुध प्रदोष व्रत करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से सभी तरह के कष्ट दूर हो जाते हैं। यह व्रत सभी मनोकामनाएं को पूर्ण करने वाला है। भोले शंकर की कृपा से व्यक्ति के जीवन से सभी तरह के कष्ट और संकटों का निवारण हो जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बुधवार का दिन भगवान गणेश का होता है, इस तिथि पर उनके पिताजी भगवान शिव की पूजा करने से गणपति भी खुश होते हैं और अपना आशीर्वाद देते हैं।
budh pradosh vrat 2020 date time significance importance and shubh muhrat
प्रदोष व्रत पूजा विधि
  • प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान आदि से निवृत होने के बाद शिव जी को ध्यान करके व्रत का संकल्प लेना चाहिए।
  • इस व्रत में  शुभ मुहूर्त में भगवान शिव की विधि विधान से पूजा करें।   
  • अगर संभव हो तो प्रदोष व्रत में दिन भर निराहार रहें। अगर आप निराहार नहीं रह सकते हैं तो आप फल का सेवन कर सकते हैं।
  • पूजा के समय उत्तर या पूर्व की दिशा में मुंह होना चाहिए। 
  • भगवान शिव का गंगाजल से  जलाभिषेक करें और अपनी इच्छानुसार पुष्प, अक्षत्, भांग, धतूरा, सफेद चंदन, गाय का दूध, धूप आदि अर्पित करें।  
  • इस दिन ऊं नम: शिवाय: मंत्र का जाप अवश्य करें।
  • भोले शंकर को इच्छानुसार भोग लगाएं और बाद में उसे प्रसाद के रूप में बांट दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
budh pradosh vrat 2020 date time significance importance and shubh muhrat
बुध प्रदोष व्रत मुहूर्त
त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ
  • 08 जनवरी को सुबह 04:14 बजे से होगा, जो 09 जनवरी को तड़के 03:43 बजे तक रहेगा।
अवधि
  • प्रदोष व्रत पूजा का मुहूर्त दो घंटे 40 मिनट तक है। इसका प्रारंभ शाम को 05:17 बजे से शाम 07:57 बजे तक है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed