फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nirjala Ekadashi 2025: साल की सबसे बड़ी एकादशी पर इन तीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Fri, 06 Jun 2025 05:49 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 06 Jun 2025 05:49 AM IST
सार

Nirjala Ekadashi 2025: इस साल 6 जून 2025 को निर्जला एकादशी मनाई जा रही है। खास बात यह है कि इसी दिन ग्रहों के राजकुमार बुध राशि परिवर्तन कर रहे हैं। वह 6 जून 2025 को अपनी स्वराशि मिथुन में गोचर करेंगे। 

विज्ञापन
Budh Gochar on Nirjala Ekadashi 2025 these three zodiac sign get money benefits
Nirjala Ekadashi 2025 - फोटो : अमर उजाला

Nirjala Ekadashi 2025: साल में लगभग 24 एकादशियों का व्रत रखा जाता है, जिनमें निर्जला को सबसे बड़ी एकादशी माना गया है। यह व्रत ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर रखा जाता है। इस साल 6 जून 2025 को निर्जला एकादशी मनाई जा रही है। खास बात यह है कि इसी दिन ग्रहों के राजकुमार बुध राशि परिवर्तन कर रहे हैं। वह 6 जून 2025 को अपनी स्वराशि मिथुन में गोचर करेंगे। इसके अलावा इस तिथि पर शुक्रवार का संयोग भी बना हुआ है, जो मां लक्ष्मी को समर्पित है। ऐसे में निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। साथ ही धन लाभ के नए मौके भी हाथ लग सकते हैं। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।

Budh Gochar on Nirjala Ekadashi 2025 these three zodiac sign get money benefits
आप निर्जला एकादशी पर विष्णु जी की पूजा करें और उन्हें पीले रंग के फूल अर्पित करें। इसके प्रभाव से नौकरी में तरक्की की प्राप्ति हो सकती है। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
निर्जला एकादशी पर मिथुन राशि वालों को धन लाभ हो सकता है। आपको परिवार का साथ वह सहयोग प्राप्त होता है। इसके अलावा जिन कार्यों को पूरा करने में लगातार मेहनत कर रहे थे, वह पूरा होगा। आप निर्जला एकादशी पर विष्णु जी की पूजा करें और उन्हें पीले रंग के फूल अर्पित करें। इसके प्रभाव से नौकरी में तरक्की की प्राप्ति हो सकती है।
Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी पर दान का महत्व, जानिए किन चीजों के दान करने से खुलते हैं समृद्धि के द्वार

Budh Gochar on Nirjala Ekadashi 2025 these three zodiac sign get money benefits
आप निर्जला एकादशी पर विष्णु जी को पीले वस्त्र अर्पित करें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस में लाभ के अवसरों में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।  सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। नए मित्र बन सकते हैं। आप निर्जला एकादशी पर विष्णु जी को पीले वस्त्र अर्पित करें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
Nirjala Ekadashi Vrat Katha: जानिए निर्जला एकादशी व्रत कथा, महत्व और क्यों है यह सबसे श्रेष्ठ एकादशी ?

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Gochar on Nirjala Ekadashi 2025 these three zodiac sign get money benefits
आप निर्जला एकादशी के दिन पंखों का दान करें। इससे प्रेम जीवन में रिश्ते मजबूत होंगे। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
आपके सुख में वृद्धि होगी। धन लाभ के अवसरों में भी वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। आप निर्जला एकादशी के दिन पंखों का दान करें। इससे प्रेम जीवन में रिश्ते मजबूत होंगे। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। 
 

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        Nirjala Ekadashi 2025: नहीं रख पा रहे हैं निर्जला एकादशी का व्रत ? तो इस उपाय से पाएं भगवान विष्णु का आशीर्वाद
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed