Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी व्रत ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर रखा जाता है। यह हिंदू धर्म के कठिन व्रतों में से एक है, क्योंकि इसमें अन्न, फल और जल ग्रहण करने की मनाही होती हैं। इस बार 6 जून 2025 को निर्जला एकादशी है। मान्यता है कि इस एक व्रत को रखने पर 24 एकादशी के समान फल मिलता है। साथ ही साधक की सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भीम ने एक मात्र इसी उपवास को रखा था। इसलिए इसे भीमसेनी एकादशी भी कहते हैं। भारत में हर साल निर्जला एकादशी को एक पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन धार्मिक स्थलों पर पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है। इस दौरान पूजा में विष्णु मंत्रों का जाप करना और भी लाभकारी होता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति की सभी समस्याएं समाप्त होती हैं। ऐसे में आप अपनी राशि के अनुसार भी मंत्रों का जाप कर सकते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
{"_id":"68417b0237ea8052e8064697","slug":"nirjala-ekadashi-2025-know-vishnu-mnatra-acridng-to-your-zodiac-sign-2025-06-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी पर राशि के अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, सभी इच्छाएं होंगी पूरी","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी पर राशि के अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, सभी इच्छाएं होंगी पूरी
Fri, 06 Jun 2025 05:49 AM IST
मेघा कुमारी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Fri, 06 Jun 2025 05:49 AM IST
सार
Nirjala Ekadashi 2025: इस बार 6 जून 2025 को निर्जला एकादशी है। मान्यता है कि इस एक व्रत को रखने पर 24 एकादशी के समान फल मिलता है। साथ ही साधक की सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।
विज्ञापन
Nirjala Ekadashi 2025
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Nirjala Ekadashi 2025
- फोटो : अमर उजाला
राशि अनुसार मंत्र जप
- मेष राशि के लोग 'ऊँ श्री प्रभवे नम: और ॐ महाकन्यायै नमः' मंत्र का जप करें।
- वृषभ राशि वाले 'ऊँ श्री सुरेशाय नम: और ॐ महादेव्यै नमः' मंत्र का जप कर सकते हैं। यह आपके लिए शुभ है।
- मिथुन राशि के लोग निर्जला एकादशी पर 'ऊँ श्री कमलनयनाय नम: और ॐ त्रिपुरायै नमः' मंत्र का जप कर सकते हैं।
Nirjala Ekadashi 2025
- फोटो : adobe
- कर्क राशि वाले 'ऊँ श्री धनंजाय नम: मंत्र का जप करें। इससे सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।
- सिंह राशि वाले 'ऊँ श्री कृष्णाय नम: और ॐ देव्यै नमः' मंत्र का जप करें।
- कन्या राशि के लोग ' ऊँ श्री विष्णवे नम: और ॐ परमायै नमः' मंत्र का जप कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nirjala Ekadashi 2025
- फोटो : adobe stock
- तुला राशि के जातक 'ऊँ श्री भूभवे नम: मंत्र का जप करें।
- वृश्चिक राशि के लोग 'ऊँ श्री प्रजापतये नम: और ॐ मोहिन्यै नमः'मंत्र का जप कर सकते हैं।
- धनु राशि के जातक 'ऊँ श्री उपेन्द्राय नम: और ॐ चन्द्रिकायै नमः' मंत्र का जप कर सकते हैं।
विज्ञापन
Nirjala Ekadashi 2025
- फोटो : Adobe Stock
- मकर राशि के जातक 'ऊँ श्री शत्रुजिते नम: मंत्र का जप करें।
- कुंभ राशि के लोग 'ऊँ श्री माधवाय नम: मंत्र का जप करें।
- मीन राशि के लोग ॐ सिद्धलक्ष्म्यै नमः' मंत्र का जप करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।