फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sankashti Chaturthi 2025: कब मनाई जाएगी चैत्र माह की भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Sat, 15 Mar 2025 12:20 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 15 Mar 2025 12:20 PM IST
सार

भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी 2025 में चैत्र मास के कृष्ण पक्ष में 17 मार्च को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना करने से सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

विज्ञापन
Bhalchandra Sankashti Chaturthi 2025 date puja vidhi shubh muhurat in hindi
Bhalchandra Sankashti Chaturthi 2025 - फोटो : freepik

Bhalchandra Sankashti Chaturthi 2025: भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी हिंदू धर्म में एक अत्यंत शुभ दिन माना जाता है। यह व्रत भगवान गणेश को समर्पित होता है, जो सभी विघ्नों को दूर करने वाले और भक्तों को सुख-समृद्धि प्रदान करने वाले देवता हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह में दो चतुर्थी तिथियां आती हैं, शुक्ल पक्ष की विनायक चतुर्थी और कृष्ण पक्ष की संकष्टी चतुर्थी। संकष्टी चतुर्थी का विशेष महत्व होता है, क्योंकि इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से समस्त कष्टों और परेशानियों से मुक्ति मिलती है। भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी 2025 में चैत्र मास के कृष्ण पक्ष में 17 मार्च को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना करने से सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

Kharmas Kab Hai 2025: शुरू हो गया खरमास, जानें इस दौरान कौन से काम हैं वर्जित

Bhalchandra Sankashti Chaturthi 2025 date puja vidhi shubh muhurat in hindi
भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी 2025 की तिथि और समय - फोटो : freepik

भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी 2025 की तिथि और समय
दृक पंचांग के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 17 मार्च 2025 को रात्रि 07:33 बजे होगी और इसका समापन 18 मार्च 2025 को रात्रि 10:09 बजे होगा। इस व्रत को चन्द्रोदय व्यापिनी चतुर्थी तिथि पर किया जाता है। अगर दो दिन चन्द्रोदय व्यापिनी चतुर्थी होती है तो प्रथम दिन को व्रत के लिए चुना जाता है। 17 मार्च 2025 को चंद्रोदय का समय 09:18 बजे रहने वाला है। ऐसे में 17 मार्च को भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी व्रत रखा जाएगा।

Chaitra Navratri 2025: किस दिन से होगी चैत्र नवरात्रि की शुरुआत? जानें तिथि और मुहूर्त

Bhalchandra Sankashti Chaturthi 2025 date puja vidhi shubh muhurat in hindi
भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी की पूजा विधि - फोटो : freepik

भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी की पूजा विधि

  • प्रातःकाल जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • पूजा से पहले घर और पूजा कक्ष को अच्छे से साफ करें।
  • एक पवित्र चौकी पर गणेश जी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhalchandra Sankashti Chaturthi 2025 date puja vidhi shubh muhurat in hindi
भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी की पूजा विधि - फोटो : freepik
  • देसी घी का दीपक जलाएं और पूजा स्थल को सुगंधित धूप-अगरबत्ती से शुद्ध करें।
  • भगवान गणेश को पीले फूलों की माला, दूर्वा घास, सिंदूर और चंदन अर्पित करें।
  • गणेश जी को मोदक, लड्डू (विशेष रूप से मोतीचूर के लड्डू) या अन्य प्रिय मिठाइयों का भोग लगाएं।
विज्ञापन
Bhalchandra Sankashti Chaturthi 2025 date puja vidhi shubh muhurat in hindi
भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी की पूजा विधि - फोटो : freepik
  • भगवान गणेश के निम्न मंत्र का 108 बार जाप करें—''ॐ भालचंद्राय नमः''
  • भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी की व्रत कथा का पाठ करें।
  • भगवान गणेश की भव्य आरती करें और उनसे सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें।
  • पूजा संपन्न होने के बाद प्रसाद ग्रहण करें और परिवार व अन्य लोगों में वितरित करें।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed