फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भैया दूज : इस कारण से मनाया जाता है ये पर्व

Sat, 21 Oct 2017 09:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Sat, 21 Oct 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
 bhai dooj 2017: age increases if brother eating  with sister hand

दिवाली के दो दिन बाद आता है भाई दूज, जो राखी के बाद भाई-बहन के प्यार को समर्पित दूसरा त्योहार है। इस बार भाई दूज 21 अक्टूबर को है। कहा जाता है अगर इस ‌ दिन कोई भाई अपने बहन के हाथों से खाना खाए तो भाई की आयु लंबी होती है। जानिए कैसे



ये भी पढ़ें- Govardhan puja 2017: जानिए क्यों इस दिन किया जाता है अन्नकूट

 bhai dooj 2017: age increases if brother eating  with sister hand

कहा जाता है कि एक बार यमराज के पास उनकी बहन यमुना का संदेश आया तो यमराज सब कुछ छोड़कर उनसे मिलने पहुंच गए और इसी तरह से यम द्वितीया का त्योहार शुरू हुआ। भविष्योत्तर पुराण में यम द्वितीया यानी भैया दूज मनाने का यही कारण बताया गया है।

 bhai dooj 2017: age increases if brother eating  with sister hand

भगवान यमराज अपनी बहन यमुना के घर पहुंचे तो यमुना ने यमराज की पूजा करके अपने हाथ से उन्हें भोजन खिलाया। भोजन के पश्चात संध्या के समय तक यमराज यमुना के घर में रहे। माना जाता है कि हर वर्ष यमराज यमद्वितीया यानी कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन यमुना के घर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
 bhai dooj 2017: age increases if brother eating  with sister hand

भविष्योत्तर पुराण के अनुसार यमराज ने यमुना को वरदान दिया है कि जो भी व्यक्ति यमद्वितीया के दिन यमुना के जल में स्नान करके बहन के घर जाकर उनके हाथों से बना भोजन करेगा उसकी आयु लंबी होगी। यमद्वितीया के दिन अगर यमुना में स्नान नहीं पाते तो बहन के घर जाकर उसके हाथों से यमुना जल का टीका लगवाएं और उनके हाथों से बना भोजन करें तो इससे भी अकाल मृत्यु से रक्षा होती है।

विज्ञापन
 bhai dooj 2017: age increases if brother eating  with sister hand

व्यवहारिक तौर पर देखें तो यमद्वितीया का त्योहार इसलिए बना है कि विवाह के पश्चात अपने मायके से दूर ससुराल में बहन कैसे रह रही है यह भाई को पता चले। भाई बहनों के बीच समय के अभाव और दूरियों के बावजूद भी अपनापन और स्नेह बना रहे। 

ये भी पढ़ें- रूप चौदसः मां लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो सूर्योदय से पहले जरूर करें ये काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed