Bhog Prasad for Basant Panchmi: माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पचंमी का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व ज्ञान, विद्या, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। धार्मिक मान्यता है कि वसंत पंचमी के शास्त्रों के अनुसार, इसी दिन मां सरस्वती का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। वसंत पंचमी से वसंत ऋतु की शुरुआत होती है। इस बार वसंत पंचमी 25 जनवरी 2023 सनातन धर्म में मां सरस्वती की उपासना का विशेष महत्व है, क्योंकि ये ज्ञान की देवी हैं। मान्यता है कि वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करने से मां लक्ष्मी और देवी काली का भी आशीर्वाद मिलता है। किसी भी पूजा में प्रसाद का महत्व भी होता है। वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को पूजा के दौरान प्रसाद का भोग लगाना चाहिए। अगर आप भी मनचाहा फल चाहते हैं और मां सरस्वती को खुश करना चाहते हैं तो इन चीजों का भोग जरूर लगाएं।
Basant Panchami 2023: वसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं इन चीजों का भोग, मिलेगा शुभ फल
धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Mon, 16 Jan 2023 04:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन