फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gupt Navratri 2023: नौकरी और करोबार में चाहते हैं उन्नति, तो आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान जरूर करें उपाय

Sat, 17 Jun 2023 04:14 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 17 Jun 2023 04:14 PM IST
विज्ञापन
Ashadha Gupt Navratri 2023 Upay Remedies For Success In Job And Business In Hindi
Gupt Navratri 2023: नौकरी और करोबार में चाहते हैं उन्नति, तो आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान जरूर करें उपाय - फोटो : अमर उजाला

Ashadha Gupt Navratri 2023: एक वर्ष में चार नवरात्रि आती हैं। इनमें से चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि के बारे में ही ज्यादातर लोगों को जानकारी होती है, लेकिन इन दोनों के अलावा माघ और आषाढ़ में भी दो नवरात्रि पड़ती हैं, जिन्हें गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। इस बार आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि 19 जून 2023 से शुरू हो रही है। इसमें मां आदिशक्ति की दस महाविद्याओं की साधना गुप्त रूप में की जाती है। गुप्त नवरात्रि में विशेष कामनाओं की सिद्धि के लिए अनुष्ठान किए जाते हैं। साथ ही इस दौरान पूजा और मनोकामना दोनों को गुप्त रखा जाता है। गुप्त नवरात्रि का समय कार्य सिद्धि और समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए बहुत उत्तम माना जाता है। इस दौरान कुछ उपाय करना भी बहुत लाभकारी माना जाता है। चलिए जानते हैं गुप्त नवरात्रि के उपाय... 



Vinayaka Chaturthi 2023: आषाढ़ विनायक चतुर्थी पर बन रहा है बेहद खास योग, जानिए पूजा विधि और महत्व 

Ashadha Gupt Navratri 2023 Upay Remedies For Success In Job And Business In Hindi
Gupt Navratri 2023: नौकरी और करोबार में चाहते हैं उन्नति, तो आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान जरूर करें उपाय - फोटो : iStock

नौकरी और रोजगार में तरक्की पाने के लिए गुप्त नवरात्रि के दौरान रात के समय मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं। फिर नौ बताशे लेकर प्रत्येक बताशे पर दो लौंग रखें और इन्हें मां दुर्गा को समर्पित कर दें। ऐसा करने से जल्द ही तरक्की के रास्ते खुलेंगे।  

Ashadha Gupt Navratri 2023 Upay Remedies For Success In Job And Business In Hindi
Gupt Navratri 2023: नौकरी और करोबार में चाहते हैं उन्नति, तो आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान जरूर करें उपाय - फोटो : iStock

यदि आपके परिवार का कोई सदस्य लंबे समय से बीमारी रहता है तो गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को लाल रंग के पुष्प अर्पित करें। साथ ही 'ऊँ क्रीं कालिकायै नमः:' मंत्र का जप करें। ऐसा करने से बीमारियों से जल्द ही राहत मिलने लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashadha Gupt Navratri 2023 Upay Remedies For Success In Job And Business In Hindi
Gupt Navratri 2023: नौकरी और करोबार में चाहते हैं उन्नति, तो आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान जरूर करें उपाय - फोटो : iStock

धन-संपत्ति और समृद्धि के लिए भी गुप्त नवरात्रि के दौरान घर में चांदी या सोने का सिक्का खरीद कर लाएं। इससे धन की तिजोरी में रखें। ऐसा करने से बरकत आती है। साथ ही मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।

Kanwar Yatra 2023: कब से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा? ये है शिव जी को जल चढ़ाने के लिए सबसे शुभ दिन 

विज्ञापन
Ashadha Gupt Navratri 2023 Upay Remedies For Success In Job And Business In Hindi
Gupt Navratri 2023: नौकरी और करोबार में चाहते हैं उन्नति, तो आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान जरूर करें उपाय - फोटो : iStock

यदि आपके विवाह में परेशानियां आ रही हैं तो इन्हें दूर करने के लिए गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं। साथ ही उन्हें हर रात्रि लाल फूलों की माला चढ़ाएं। ऐसा करने से विवाह संबंधी समस्याओं का समाधान होता है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed