फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ashadha Gupt Navratri 2023: जल्द शुरू हो रही है आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, जानें घटस्थापना विधि और शुभ मुहूर्त

Fri, 16 Jun 2023 12:38 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 16 Jun 2023 12:38 AM IST
सार


 

विज्ञापन
Ashadha Gupt Navratri 2023 Starting Date ghat sthapana shubh muhurt and puja vidhi
Ashadha Gupt Navratri 2023:आषाढ़ गुप्त नवरात्रि घटस्थापना विधि और शुभ मुहूर्त - फोटो : iStock

Ashadha Gupt Navratri 2023: इस साल 19 जून 2023 से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। गुप्त नवरात्रि में 10 दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है। दस महाविद्याएं मां दुर्गा का ही रूप हैं। ये दस महाविद्याएं मां काली, मां तारा, मां त्रिपुर, मां भुनेश्वरी, मां छिन्नमस्तिके, मां त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, मां बगलामुखी, मां मातंगी और मां कमला हैं। गुप्त नवरात्रि में तंत्र साधना की जाती है, जिसे बहुत ज्यादा कठिन माना जाता है। तंत्र विद्या में इन 10 महाविद्याओं का विशेष महत्व होता है। इन 10 विद्याओं की साधना और उपासना से विशेष फल की प्राप्ति होती है। अब जल्द ही आषाढ़ गुप्त नवरात्रि शुरू होने वाली है। ऐसे में चलिए जानते हैं घटस्थापना का मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में... 



Gupt Navratri 2023: इस दिन से शुरू हो रही है आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, नोट कर लें पूजा सामग्री की लिस्ट और विधि 

Ashadha Gupt Navratri 2023 Starting Date ghat sthapana shubh muhurt and puja vidhi
Ashadha Gupt Navratri 2023:आषाढ़ गुप्त नवरात्रि घटस्थापना विधि और शुभ मुहूर्त - फोटो : iStock

गुप्त नवरात्रि शुभ मुहूर्त 
आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 18 जून को सुबह 10 बजकर 6 मिनट पर हो रहा है। इस तिथि का समापन 19 जून सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर हो जाएगा। उदया तिथि को देखते हुए गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 19 जून से मानी जाएगी। 


 
Ashadha Gupt Navratri 2023 Starting Date ghat sthapana shubh muhurt and puja vidhi
Ashadha Gupt Navratri 2023:आषाढ़ गुप्त नवरात्रि घटस्थापना विधि और शुभ मुहूर्त - फोटो : iStock

घटस्थापना मुहूर्त 
नवरात्रि में कलश स्थापना यानी घटस्थापना का विशेष महत्व है। गुप्त नवरात्रि पर इस बार घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 19 जून सुबह 5 बजकर 23 मिनट से सुबह 7 बजकर 27 मिनट तक है। वहीं अभिजित मुहूर्त की बात करें तो यह 19 जून के दिन सुबह 11 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashadha Gupt Navratri 2023 Starting Date ghat sthapana shubh muhurt and puja vidhi
Ashadha Gupt Navratri 2023:आषाढ़ गुप्त नवरात्रि घटस्थापना विधि और शुभ मुहूर्त - फोटो : iStock

कलश स्थापना के लिए सामग्री
कलश में गंगाजल के अलावा तैतीस कोटि देवी-देवता विराजमान होते हैं। ऐसे कलश स्थापना बेहद शुभ माना जाता है। इसके लिए मिट्टी, मिट्टी का घड़ा, मिट्टी का ढक्कन, कलावा, जटा वाला नारियल, जल, गंगाजल, लाल रंग का कपड़ा, एक मिट्टी का दीपक, मौली, थोड़ा सा अक्षत, हल्दी-चूने से बना तिलक आदि चीजें जरूर रखें।  

Darsh Amavasya 2023: दर्श अमावस्या पर करें ये आसान उपाय, पितृदोष की पीड़ा से मिलेगी मुक्ति 

विज्ञापन
Ashadha Gupt Navratri 2023 Starting Date ghat sthapana shubh muhurt and puja vidhi
Ashadha Gupt Navratri 2023:आषाढ़ गुप्त नवरात्रि घटस्थापना विधि और शुभ मुहूर्त - फोटो : iStock

हवन के लिए सामग्री 
नवरात्रि में हवन का विधान है। हवन करने से घर का वातावरण सुद्ध होता है। ऐसे में नवरात्रि में हवन के लिए हवन कुंड, लौंग का जोड़ा, कपूर, सुपारी, गुग्ल, लोबान, घी, पांच मेवा और अक्षत रख लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed