फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ashadha Month 2025: जून में इस तारीख को शुरू हो रहा है आषाढ़ माह, जानें क्या करें और क्या नहीं

Sun, 01 Jun 2025 07:19 AM IST
शिखर बरनवाल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 01 Jun 2025 07:19 AM IST
सार

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार प्रत्येक माह का विशेष महत्व होता है और हर महीना किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। 12 जून से आषाढ़ माह आरंभ होने जा रहा है और इसका समापन 10 जुलाई को होगा। आइए जानते हैं इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
Ashad month is starting on this date in June, know what to do and what not to do
भगवान विष्णु - फोटो : Adobe Stock

Ashadha Maah mein Kya Karein Kya Nahin: हिंदू पंचांग का चौथा महीना, आषाढ़, जल्द ही शुरू होने वाला है। यह माह धार्मिक, आध्यात्मिक और प्राकृतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। भीषण गर्मी के बाद वर्षा ऋतु का आगमन इसी माह में होता है, जिससे प्रकृति और अधिक आकर्षक हो जाती है। सनातन धर्म में हर माह किसी न किसी देवता को समर्पित होती है। इसी कड़ी में आषाढ़ का महीना भगवान विष्णु को समर्पित होता है।



इस पवित्र महीने में भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। 12 जून 2025 से आषाढ़ माह आरंभ होने जा रहा है और इसका समापन 10 जुलाई को होगा। यह महीना हमें अपनी दिनचर्या और खानपान में बदलाव लाने का संकेत देता है। आइए जानते हैं आषाढ़ माह में क्या करना चाहिए और किन बातों से बचना चाहिए।

Ashad month is starting on this date in June, know what to do and what not to do
भगवान विष्णु - फोटो : Adobe Stock

आषाढ़ मास का महत्व
कृषि प्रधान देश होने के नाते, किसानों के लिए यह माह खरीफ फसलों की बुवाई के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी (देवशयनी एकादशी) 6 जुलाई से भगवान विष्णु चार मास के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। इस अवधि को 'चातुर्मास' कहा जाता है। इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं, लेकिन भजन-कीर्तन, धार्मिक अनुष्ठान और तपस्या का विशेष महत्व होता है। यह माह आत्मशुद्धि, दान-पुण्य और तपस्या के लिए उत्तम माना जाता है। इस दौरान की गई साधना और पूजा-पाठ का फल कई गुना अधिक मिलता है।

Ashad month is starting on this date in June, know what to do and what not to do
भगवान विष्णु - फोटो : Adobe Stock

आषाढ़ माह में क्या करें-

  • इस पूरे माह भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना करें। देवशयनी एकादशी से पहले उनकी प्रसन्नता के लिए भक्ति करें।
  • वर्षा ऋतु का प्रारंभ होने के कारण जल का महत्व बढ़ जाता है। इस माह में जल संरक्षण और जल दान (जैसे प्याऊ लगाना) करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ashad month is starting on this date in June, know what to do and what not to do
भगवान विष्णु - फोटो : Adobe Stock
  • इस माह में अन्न, वस्त्र और जल का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। जरूरतमंदों की सहायता करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
  • हल्का और सुपाच्य भोजन ग्रहण करें। दाल, चावल, हरी सब्जियां और मौसमी फल आहार में शामिल करें।
  • भगवान विष्णु को तुलसी अत्यंत प्रिय है। इस माह में तुलसी की नियमित पूजा करें और जल चढ़ाएं।
विज्ञापन
Ashad month is starting on this date in June, know what to do and what not to do
भगवान विष्णु - फोटो : Adobe Stock
आषाढ़ माह में क्या न करें?
  • देवशयनी एकादशी से चातुर्मास शुरू होने के कारण विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे बड़े शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।
  • इस माह में मांसाहार और तामसिक भोजन का सेवन कम करें या त्याग दें।
  • लहसुन और प्याज का अधिक सेवन भी वर्जित माना जाता है।
  • इतना ही नहीं, इस माह में बासी खाना खाने की भी मनाही होती है।
 
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed