Apara Ekadashi 2021: अपरा एकादशी व्रत धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण व्रत है। शास्त्रों में इसे अचला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, अपरा एकादशी हर साल ज्येष्ठ माह में कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है और इस साल यह व्रत 6 जून रविवार को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस एकादशी व्रत से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति और स्वर्ग लोक की प्राप्ति होती है। एकादशी तिथि 5 जून शनिवार को सुबह 04:07 बजे से शुरू हो जाएगी। जबकि इस तिथि का समापन 6 जून रविवार को सुबह 06:19 बजे होगा। वहीं व्रत पारण मुहूर्त अगले दिन यानि 7 जून को सुबह 05:12 बजे से 07:59 बजे तक रहेगा। मान्यता है कि अपरा एकादशी के दिन कुछ विशेष उपायों को करने से धन की देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और मां के आशीर्वाद से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि आती है। एकादशी के ये उपाय इस प्रकार हैं -
Apara Ekadashi 2021: अपरा एकादशी आज, इन उपाय से धन धान्य के भरेंगे भंडार
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रुस्तम राणा
Updated Sun, 06 Jun 2021 06:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन