फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस व्रत से पांडव हुए थे धनवान, आप भी करें लक्ष्मी होगी मेहरबान

Thu, 15 Sep 2016 10:13 AM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिट, अमर उजाला, दिल्ली।
राकेश्ा झा / टीम डिजिट, अमर उजाला, दिल्ली। Updated Thu, 15 Sep 2016 10:13 AM IST
विज्ञापन
anant chaturdashi vrat 2016
भगवान विष्णु

महाभारत में कथा है क‌ि जुए में सब कुछ हार जाने के बाद पांडवों को अपना राज पाट गवांकर वन-वन भटकना पड़ा। ऐसे समय में भगवान श्री कृष्‍ण ने युध‌िष्ठ‌िर को बताया क‌ि आप सभी भाई म‌िलकर भाद्र शुक्ल चतुर्दशी त‌िथ‌ि का व्रत करें। इस व्रत से अनंत भगवान व‌िष्‍णु और देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्‍त होती है। इसी व्रत से आपको पुनः राजलक्ष्मी की प्राप्त‌ि होगी और आपको आपका खोया हुआ राज पाट म‌िलेगा।

इस व्रत से पांडव हुए थे धनवान, आप भी करें लक्ष्मी होगी आप पर मेहरबान

anant chaturdashi vrat 2016
भगवान विष्‍णु

यह पुण्यदायी व्रत इस वर्ष 15 स‌ितंबर को है। भगवान श्री कृष्ण ने युधिष्ठिर से कहा है क‌ि जो इस कल्याणकारी व्रत को रखता है और अनंत भगवान की पूजा करके अनंतसूत्र को अपने बाजू में धारण करता है उसके सारे कष्ट और संकट अनंत भगवान दूर कर देते हैं।

इस व्रत से पांडव हुए थे धनवान, आप भी करें लक्ष्मी होगी आप पर मेहरबान

anant chaturdashi vrat 2016
अनंतसूत्र

शास्त्रों में बताया गया है कि अनंत चतुर्दशी के पूजन में व्रत रखने वाले को सुबह स्नान करके व्रत का संकल्प करना चाहिए। इसके बाद पूजा घर में कलश स्थापित करके कलश पर भगवान विष्णु का चित्र स्थापित करें। इसके बाद कच्चा धागा लें जिस पर चौदह गांठें लगाएं इस प्रकार अनन्तसूत्र तैयार हो जाने पर इसे भगवान के पास रखें। अंनत सूत्र बाजार में भी तैयार क‌िया म‌िलता है आप चाहें तो इनका भी प्रयोग कर सकते हैं। जब यह तैयारी हो जाए तब भगवान विष्णु के साथ अनंतसूत्र की षोडशोपचार-विधि से पूजन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस व्रत से पांडव हुए थे धनवान, आप भी करें लक्ष्मी होगी आप पर मेहरबान

anant chaturdashi vrat 2016
भगवान विष्‍णु
इसके बाद ॐ अनन्तायनम: मंत्र का जप करते हुए अनंत भगवान की पूजा करनी चाहिए। पूजन के बाद पुरुषों को अनंत सूत्र दाएं बाजू में और महिलाओं को बाएं बाजू में बांधना चाहिए।
विज्ञापन

इस व्रत से पांडव हुए थे धनवान, आप भी करें लक्ष्मी होगी आप पर मेहरबान

anant chaturdashi vrat 2016
व‌िष्‍णु

शास्त्रों में अनंत चतुर्दशी की जो कथा मिलती है उसके अनुसार सतयुग में सुमन्तुनाम के एक मुनि थे। सुमन्तु मुनि ने अपनी कन्या शीला का विवाह कौण्डिन्य नामक मुनि से किया। शीला अनन्त-व्रत का पालन किया करती थी। विवाह के बाद भी वह इस न‌िमय का पालन करती रही और वह अनंत भगवान का पूजन करती है और अनन्तसूत्र बांधती रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed