Akshaya Tritiya Shopping Tips In Hindi: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को अत्यंत शुभ और पुण्यदायी दिन माना जाता है। मान्यता है कि, इस तिथि पर किए गए पूण्य कार्य का फल साधक को कई गुना मिलता है। साथ ही देवी लक्ष्मी की असीम कृपा भी साधक पर बरसती हैं। शास्त्रों के अनुसार, अक्षय तृतीया पर जो भी शुभ कार्य किया जाता है, उसका फल कभी न खत्म होने वाला माना जाता है। यही कारण है कि, इस शुभ अवसर पर लोग सोना-चांदी, जमीन, वाहन और अन्य मूल्यवान वस्तुएं घर लेकर आते हैं। यह खरीदना बेहद शुभ होता है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिन्हें इस दिन पर भूल से भी नहीं खरीदना चाहिए अन्यथा घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
{"_id":"69d75b3f9b519ea060016956","slug":"akshaya-tritiya-shopping-tips-in-hindi-know-akshaya-tritiya-shubh-muhurat-in-hindi-2026-04-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर भूल से भी न खरीदें ये 5 चीजें, जीवन में बढ़ सकती है नकारात्मकता","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर भूल से भी न खरीदें ये 5 चीजें, जीवन में बढ़ सकती है नकारात्मकता
Fri, 10 Apr 2026 01:45 AM IST
Megha Kumari
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Megha Kumari
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:45 AM IST
सार
Akshaya Tritiya Shopping Tips In Hindi: अक्षय तृतीया पर जहां खरीदारी का महत्व है, वहीं कुछ चीजों को घर लाने से बचें अन्यथा सुख-समृद्धि प्रभावित हो सकती है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
Akshay Tritiya 2026
- फोटो : amar ujala
Akshay Tritiya 2026
- फोटो : अमर उजाला
अक्षय तृतीया 2026
अक्षय तृतीया शुभ योग
अक्षय तृतीया पर रोहिणी नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इसी के साथ अमृत सिद्धि योग का निर्माण भी होगा, जो बेहद शुभ है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन गजकेसरी योग भी बनेगा।
- तृतीया तिथि का प्रारंभ 19 अप्रैल को सुबह 10:50 से होगा और समापन 20 अप्रैल 2026 को सुबह 7:28 पर।
- चूंकि मध्याह्नव्यापिनी तृतीया तिथि 19 अप्रैल की दोपहर में ही रहेगी, इसलिए अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी।
अक्षय तृतीया शुभ योग
अक्षय तृतीया पर रोहिणी नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इसी के साथ अमृत सिद्धि योग का निर्माण भी होगा, जो बेहद शुभ है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन गजकेसरी योग भी बनेगा।
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, व्यापार में होगा विशेष लाभ
अक्षय तृतीया 2026
- फोटो : adobe stock
- हिंदू धर्म में काला रंग शनि और नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए अक्षय तृतीया जैसे शुभ अवसर पर काले कपड़े या अन्य काली वस्तुएं खरीदना अशुभ होता है।
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन लोहे और स्टील से बनी वस्तुएं खरीदना शुभ नहीं माना जाता। यह घर की खुशियों और सकारात्मकता पर असर डाल सकता है।
- अक्षय तृतीया के दिन प्लास्टिक की चीजें खरीदने से बचें। इससे घर की सुक-समृद्धि प्रभावित हो सकती हैं।
Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर लेने जा रहे हैं वाहन तो राशि अनुसार चुनें रंग, खुलेगा तरक्की का रास्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय तृतीया 2026
- फोटो : freepik
- अक्षय तृतीया पर धारदार या नुकीली वस्तुएं जैसे चाकू, कैंची आदि खरीदना अशुभ होता है। यह रिश्तों में कटुता और विवाद बढ़ा सकता है।
- घर में कांटेदार पौधे लाना इस दिन शुभ नहीं माना जाता। यह जीवन में बाधाएं और नकारात्मकता ला सकता है। साथ ही बरकत पर नकारात्मक असर हो सकता है।
Akshaya Yog 2026: 19 अप्रैल को बनेगा अक्षय योग, इन 4 राशियों को मिलेगी धन-संपत्ति के साथ सफलता