फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया 22 अप्रैल को, जान लें सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त, शुभ योग और महत्व

Fri, 21 Apr 2023 06:55 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 21 Apr 2023 06:55 AM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2023 Date Shubh Yoga Sona Khareedne ka Shubh Muhurat Mahatva in Hindi
akshaya tritiya 2023 date and time - फोटो : अमर उजाला

Akshaya Tritiya 2023 Shubh Muhurat: हिंदू पंचांग के अनुसार अक्षय तृतीया वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। इस शुभ दिन को आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन को अक्ती या परशुराम जयंती के रूप में भी जाना जाता है और इसे एक अत्यंत शुभ अवसर माना जाता है जो हिंदू और जैन धर्म दोनों के भक्तों के लिए विशेष है। "अक्षय" एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ अनंत या कुछ ऐसा है जो अंतहीन है। यही कारण है कि यह दिन लोगों के लिए अनंत सौभाग्य लाने वाला माना जाता है। इसलिए, लोग सभी नई परियोजनाओं को शुरू करने की कोशिश करते हैं, चाहे वह व्यवसाय हो, नई नौकरी हो, नए घर में जाना हो। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया के दिन बनने वाले शुभ योग और सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त और इस दिन के महत्व के बारे में। 

Akshaya Tritiya 2023 Date Shubh Yoga Sona Khareedne ka Shubh Muhurat Mahatva in Hindi
akshaya tritiya 2023 date and time

अक्षय तृतीया तिथि 
वैशाख शुक्ल की तृतीया तिथि आरंभ:  22 अप्रैल, शनिवार, प्रातः 07: 49 मिनट से 
 वैशाख शुक्ल की तृतीया तिथि समाप्त: 23 अप्रैल, रविवार, प्रातः 07:47 मिनट पर
22 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। 

Akshaya Tritiya 2023 Date Shubh Yoga Sona Khareedne ka Shubh Muhurat Mahatva in Hindi
akshaya tritiya 2023 date and time - फोटो : गूगल

अक्षय तृतीया पूजा का शुभ मुहूर्त 
पूजा का शुभ मुहूर्त:  22 अप्रैल, शनिवार, प्रातः 7: 49 मिनट से दोपहर 12: 20 मिनट तक 
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त:  22 अप्रैल, शनिवार,  प्रातः 07: 49 मिनट से 23 अप्रैल प्रातः 7: 47 मिनट तक 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2023 Date Shubh Yoga Sona Khareedne ka Shubh Muhurat Mahatva in Hindi
akshaya tritiya 2023 date and time

अक्षय तृतीया पर शुभ योग 
सौभाग्य योग- 22 अप्रैल, शनिवार, प्रातः 09: 26 मिनट से  23 अप्रैल, रविवार, प्रातः 8 : 22 मिनट तक
त्रिपुष्कर योग- 22 अप्रैल, शनिवार, प्रातः 5:  49 मिनट से प्रातः 7: 49 मिनट तक
सर्वार्थ सिद्धि योग- 22 अप्रैल शनिवार, प्रातः 11:24 मिनट  से 23 अप्रैल, प्रातः 5: 48 मिनट तक
रवि योग- 22 अप्रैल, शनिवार, प्रातः 11: 24 मिनट से 23 अप्रैल, प्रातः 5: 48 मिनट तक
अमृत सिद्धि योग- 22 अप्रैल, शनिवार प्रातः 11: 24 मिनट से 23 अप्रैल प्रातः 5: 48 मिनट तक.

विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2023 Date Shubh Yoga Sona Khareedne ka Shubh Muhurat Mahatva in Hindi
akshaya tritiya 2023 date and time - फोटो : अमर उजाला

अक्षय तृतीया का महत्व
अक्षय तृतीया का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। हिंदू धर्म की पौराणिक कथाओं के अनुसार, त्रेता युग की शुरुआत इसी पवित्र दिन से हुई थी। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन परशुराम जयंती भी मनाई जाती है। पुराणों के अनुसार परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार थे। मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से घर-परिवार में सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन जरूरत मंदों को को कपड़े, भोजन और अन्य जरूरत का सामान वितरित करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed