हिंदू कलेंडर के अनुसार अक्षय तृतीया का त्योहार हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह तिथि 14 मई, शुक्रवार को पड़ रही है। पुराणों में उल्लेख है कि अक्षय तृतीया सभी पापों का नाश करने वाली एवं सभी सुखों को प्रदान करने वाली तिथि है। इस दिन किया गया दान-पुण्य एवं सत्कर्म अक्षय रहता है अर्थात कभी नष्ट नहीं होता। वैसे तो इस दिन कोई भी व्यक्ति अपनी भावना और श्रृद्धा के अनुसार कुछ भी दान करके पुण्य लाभ कमा सकता है, परन्तु ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप अपनी राशि के अनुसार अक्षय तृतीया पर दान पुण्य और पूजा पाठ करें तो आपकी सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होंगी।
Akshaya Tritiya 2021: अक्षय तृतीया पर सुख-समृद्धि के लिए राशि के अनुसार करें दान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष एवं वृश्चिक राशि
इन दोनों राशियों के स्वामी मंगल हैं। इन राशि के जातकों को अक्षय तृतीया के दिन आटा, चीनी,गुड़, सत्तू, फल या मीठे व्यंजनों का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है एवं धन-सम्पत्ति का लाभ होता है।इसके अलावा भूमि-भवन से जुडी समस्याएं भी दूर होती हैं।
वृषभ एवं तुला राशि
इन दोनों राशियों के स्वामी शुक्र हैं। इन राशि के जातकों को अक्षय तृतीया पर कलश में जल भरकर दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक को धन लाभ और शुक्र दोष का प्रभाव कम किया जा सकता है। इन राशि के लोगों को अक्षय तृतीया के दिन सफेद वस्त्रों, दूध, दही, चावल, खांड आदि का दान करना भी बहुत फलदायी होगा।
मिथुन एवं कन्या राशि
इन राशियों के स्वामी बुध होते है। मिथुन राशि के जातकों को अक्षय तृतीया पर मूंग की दाल,हरी सब्जियां और गाय को चारा दान करना चाहिए। मान्यता है कि इससे सुख समृद्धि और धन का लाभ मिलेगा एवं मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। इस राशि से संबंधित लोगों को अक्षय तृतीया के दिन चांदी, मोती, खीर, चावल, चीनी, घी और जल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से धन लाभ होता है घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होकर सुख-समृद्धि आती है।