Ahoi Ashtami 2023 Upay: आज 5 नवंबर को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जा रहा है। यह व्रत हर साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर रखा जाता है। सनातन धर्म में अहोई अष्टमी व्रत को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यह व्रत संतान की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए रखा जाता है। पंचांग के अनुसार इस साल अष्टमी तिथि 04 नवंबर की रात 01 बजे से शुरू हो रही है। इसका समापन 5 नवंबर को देर रात 3 बजकर 19 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार अहोई अष्टमी का व्रत 5 नवंबर को रखा जाएगा। इस दिन रवि पुष्य योग का शुभ संयोग भी बन रहा है, इस योग में की गई पूजा का दोगुना फल मिलता है। अहोई अष्टमी के दिन पूजा और व्रत के अलावा कुछ उपाय करने से संतान के जीवन में आने वाली सभी मुसीबतें दूर हो जाती हैं। चलिए जानते हैं अहोई अष्टमी के चमत्कारी उपाय...
Ahoi Ashtami 2023 Upay: अहोई अष्टमी पर करें ये उपाय, संतान को मिलेगी तरक्की
पीपल के नीचे जलाएं दीपक
हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को पूज्यनीय माना जाता है, इसलिए अहोई अष्टमी पर शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे तेल के 5 दीपक जलाएं। साथ ही संतान को सुखी जीवन के लिए कामना करें। इस उपाय से अहोई माता प्रसन्न होकर सभी मनोकामनाएं पूरी कर देती हैं।
गाय को खाना खिलाएं
अहोई अष्टमी के दिन आप घर में जो भी खाना बनाएं, उसका कुछ हिस्सा गाय और बछड़े के लिए निकालकर रखें। बाद में यह भोजन उन्हें खिला दें। इससे अहोई माता प्रसन्न होंगी।
Ahoi Ashtami Vrat 2023: अहोई अष्टमी पर न करें ये गलतियां, झेलनी पड़ सकती हैं परेशानियां
सफेद फूल अर्पित करें
अहोई अष्टमी के दिन पति-पत्नी मिलकर अहोई माता को सफेद फूल अर्पित करें। फिर शाम के समय तारों को अर्घ्य दें और फिर पूजा करें। ऐसा करने से अहोई माता प्रसन्न होती हैं और संतान को सुखी जीवन का आशीर्वाद देती हैं।
घर में तुलसी का पौधा लगाएं
अहोई अष्टमी के दिन अपने घर में तुलसी का पौधा लगाएं और रोजाना इसकी विधि पूर्वक पूजा-अर्चना करें। ऐसा करने से संतान के जीवन में खुशहाली आती है।