भगवान को खुश करने के लिए लोग बहुत सारी पूजा-पाठ और व्रत करते हैं। भगवान के आगे सुबह शाम दीपक जलाने से लेकर भोग लगाते हैं ताकि भगवान की कृपा उन पर बनी रहे और उन्हें जीवन में किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। यह तो हम सभी जानते हैं कि भगवान की पूजा और अर्चना करने वह हमसे प्रसन्न होते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि वह हमें इस बात का संकेत भी देतें हैं। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में जो आपको ये बताते हैं कि भगवान की विशेष कृपा आप पर है
अगर आपको रात में नींद के दौरान बार-बार सपने आते हैं और सपनों में मंदिर, भगवान की मूर्ति या फोटो दिखाई देती हैं तो इसका मतलब है कि आप पर भगवान की कृपा बनी हुई है।
कई बार ऐसा होता है कि आप किसी चीज को लेने के लिए आगे बढ़ते हैं, लेकिन लेते वक्त आपके मन में उसे लेकर कुछ संशय आ जाता है। सब कुछ ठीक होने के बाद भी कुछ ऐसा होता है कि हमें उस फैसले को लेने से मन रोकता है। इसका मतलब यह माना जाता है कि आपके साथ किसी दैवीय का आशीर्वाद है।
कुछ लोगों को भविष्य में होने वाली घटनाओं के संकेत पहले से मिल जाते हैं। उन्हें मालूम हो जाता है कि भविष्य में कुछ शुभ होगा या अशुभ। इसका मतलब यह है कि उन लोगों पर दैवीय शक्तियों का आशीर्वाद है।
जिन लोगों पर भगवान की कृपा होती हैं, वह अमीर हो या गरीब, उन्हें हर जगह सम्मान मिलता है। अगर किसी को कम मेहनत करने पर भी सफलता हासिल होती है तो यह भगवान की ही कृपा की निशानी है। भगवान उन्हें हर परेशानियों से बचा लेते हैं।