हिमाचल प्रदेश में मंडी संसदीय सीट के अलावा जुब्बल-कोटखाई, अर्की और फतेहपुर विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए सुबह आठ बजे से मतदान हो रहा है। मतदाताओं में वोटिंग को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। मतदान केंद्रों पर सुबह से वोटर लाइनों में लगे हुए हैं। 2484 मतदान केंद्रों पर 15 लाख से ज्यादा मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 18 से 19 साल की उम्र के 38 हजार से ज्यादा मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। आयोग ने पहली बार 80 साल से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग और कोविड पॉजिटिव मरीजों के लिए मोबाइल मतदान केंद्र की भी व्यवस्था की है, जिनमें करीब 12 हजार मतदाता घर बैठे मतदान कर चुके हैं। देश के प्रथम मतदाता एवं चुनाव आयोग के ब्रांड एंबेसडर 104 वर्षीय श्याम सरण नेगी खुद कल्पा बूथ पर जाकर वोट डालेंगे। चारों सीटों पर कुल 18 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
हिमाचल में उपचुनाव : मतदाताओं में भारी उत्साह, 2484 केंद्रों पर हो रहा मतदान
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 30 Oct 2021 09:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन