फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिमला: जिला परिषद की बैठक में हंगामा, सदन में धरने पर बैठे सदस्य, सरकार के खिलाफ जमकर लगे नारे

Tue, 29 Jun 2021 08:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Jun 2021 08:16 PM IST
विज्ञापन
Uproar in shimla Zilla Parishad meeting, members sitting on dharna in the house, slogans raised against the hp govt
जिला परिषद की बैठक में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला परिषद की मंगलवार को हुई बैठक में किसानों और बागवानों को बर्फबारी, ओलावृष्टि तथा तूफान से हुए नुकसान का मुआवजा नहीं मिलने पर जमकर हंगामा हुआ। बैठक के दौरान कांग्रेस और माकपा समर्थित सदस्यों ने सदन में प्रदेश सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए व प्रदर्शन किया। आधे घंटे तक हुए प्रदर्शन के बाद पार्षदों ने बैठक से वाकआउट कर दिया, इसके बाद सदन को स्थगित कर दिया। इससे पहले सुबह 11:15 बजे जिला परिषद के उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेकटा की अध्यक्षता में बचत भवन में बैठक शुरू हुई।



इसमें 15वें वित्त आयोग से संबंधित धनराशि की स्वीकृति बारे और राज्य वित्त आयोग राशि से संबंधित धनराशि उपयोग की स्वीकृति के मुख्य एजेंडे रखे गए। बैठक के 15 मिनट बाद सदस्यों ने मांगों को लेकर बीच में प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसमें सरस्वती नगर वार्ड सदस्य कौशल मुंगटा, नरैण वार्ड के त्रिलोक चंद, खशधार वार्ड की मोनीता, जुन्गा वार्ड की संतोष शर्मा, कुमारसैन वार्ड से उज्जवल सैन, बढाल वार्ड से विशाल सांकटा, हलोग-धामी वार्ड से प्रभा वर्मा, झाकड़ी वार्ड से कविता कंटू और बगलती वार्ड से हुक्म चंद ने प्रदर्शन कर बागवानी मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कोरम पूरा न होने के कारण इन एजेंडों को स्वीकृति नहीं मिल पाई। 

Uproar in shimla Zilla Parishad meeting, members sitting on dharna in the house, slogans raised against the hp govt
- फोटो : अमर उजाला

 जिप सदस्यों ने कहा कि किसानों को राहत प्रदान करवाने के लिए जिला परिषद की पिछली बैठक में प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजा था। लेकिन, सरकार ने अभी तक किसानों को मुआवजा जारी नहीं किया है। 

Uproar in shimla Zilla Parishad meeting, members sitting on dharna in the house, slogans raised against the hp govt
- फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा जिला परिषद को राज्य निधि बहाल करने के अलावा कार्टन के बढ़े दामों को कम करने की भी मांग उठाई। बैठक में डीपीओ एवं जिला परिषद सचिव विजय ब्रागटा भी मौजूद रहे। बैठक में एडीसी एवं जिला परिषद की कार्यकारी अध्यक्ष के नहीं आने पर नाराजगी जताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uproar in shimla Zilla Parishad meeting, members sitting on dharna in the house, slogans raised against the hp govt
- फोटो : अमर उजाला

4.86 करोड़ के कार्यों को मिलनी थी स्वीकृति
जिला परिषद की विशेष बैठक में 15वें वित्त आयोग के तहत 4 करोड़ 86 लाख के कार्यों को स्वीकृति मिलनी थी। लेकिन कोरम पूरा न होने से धनराशि के उपयोग की स्वीकृति प्रदान नहीं हो पाई। इसमें टाइड के तहत 2 करोड़ 91 लाख 66 हजार और अनटाइड के तहत 1 करोड़ 94 लाख 44 हजार रुपये की राशि जारी होने थी। 

विज्ञापन
Uproar in shimla Zilla Parishad meeting, members sitting on dharna in the house, slogans raised against the hp govt
- फोटो : अमर उजाला
बैठक में मुख्य सचिव से बदसलूकी का मुद्दा भी गरमाया रहा।  इसके अलावा तेल, खाद, पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर सरकार के खिलाफ हंगामा बरपाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed