येलो अलर्ट के बीच गुरुवार को जिला मंडी में बारिश और ओलावृष्टि हुई, जबकि जिला कांगड़ा में अंधड़ चला। रोहतांग में फाहे गिरे। राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहा। दूसरी ओर चंबा जिले के कबायली क्षेत्र पांगी के लोग छह माह बाद बर्फ की कैद से आजाद हुए। चंबा-तीसा वाया साच पास मार्ग बुधवार देर शाम वाहनों की आवाजाही के लिए लोक निर्माण विभाग ने बहाल कर दिया। जिससे अब पांगी के लोग देश-दुनिया से जुड़ गए हैं। इससे पूर्व जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई में ही यह मार्ग वाहनों के लिए बहाल होता था। जिला ऊना में बुधवार रात आठ वर्ष बाद सबसे अधिक 31 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। इससे पूर्व वर्ष 2013 में 11 जून को न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री था। बुधवार रात प्रदेश के न्यूनतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
तस्वीरें: मंडी-कांगड़ा में अंधड़-बारिश और ओलावृष्टि, चंबा की तीन पंचायतों में फसलों को भारी नुकसान
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 10 Jun 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन