केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हिमाचल प्रदेश के कुल्लू दौरे के दौरान भुंतर एयरपोर्ट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अफसर आपस में ही भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने मुख्यमंत्री के सुरक्षा प्रभारी व एडिशनल एसपी बृजेश सूद को थप्पड़ जड़ दिया। जवाब में सीएम की सिक्योरिटी में तैनात कर्मचारियों ने एसपी को घेर लिया और मुख्यमंत्री के पीएसओ बलवंत सिंह ने एसपी को लातों से मारा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सामने हुए प्रदेश को शर्मसार करने वाले इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल होने पर कुल्लू से लेकर शिमला तक हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सेंट्रल रेंज मंडी के डीआईजी मधुसूदन ने जांच शुरू कर दी। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी संजय कुंडू भी शिमला से कुल्लू के लिए रवाना हो गए। बुधवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे नितिन गडकरी पांच दिवसीय दौरे पर कुल्लू पहुंचे थे। मंत्री को रिसीव करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लाव लश्कर के साथ भुंतर एयरपोर्ट पहुंचे।
तस्वीरें: एसपी ने सीएम जयराम के सामने सुरक्षा प्रभारी को जड़ा चांटा, जवाब में मारी लातें, जानें पूरा मामला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन