फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: बर्फबारी के बाद चांदी जैसे चमके हिमाचल के पहाड़, देखिए हसीन वादियों के नजारे

Thu, 26 Nov 2020 08:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 26 Nov 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
snowfall in Himachal Pradesh:  jakhoo hill receive first snowfall in shimla
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में लगातार चौथे दिन वीरवार को भी बारिश-बर्फबारी का दौर जारी रहा। शिमला के कुफरी, नारकंडा और कुल्लू के मनाली समेत ऊपरी इलाके बर्फ से फिर लकदक हो गए हैं। वीरवार सुबह राजधानी शिमला की सबसे ऊंची चोटी जाखू में भी सीजन का पहला हिमपात हुआ है।

snowfall in Himachal Pradesh:  jakhoo hill receive first snowfall in shimla
- फोटो : अमर उजाला

ताजा हिमपात से कुल्लू, मंडी, किन्नौर और कांगड़ा जिला के कई क्षेत्रों में बिजली-पानी की आपूर्ति गुल हो गई है। मंडी में 154 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं जबकि दो दर्जन पेयजल योजनाएं जम गई हैं।

snowfall in Himachal Pradesh:  jakhoo hill receive first snowfall in shimla
- फोटो : अमर उजाला

कुल्लू में भी 150 बिजली ट्रांसफार्मर और 41 पेयजल स्कीमों को नुकसान हुआ है। किन्नौर जिले के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत लाइनों में ट्रिपिंग होने से विद्युत आपूर्ति बाधित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
snowfall in Himachal Pradesh:  jakhoo hill receive first snowfall in shimla
- फोटो : अमर उजाला

जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में भी रात भर कई गांवों में बिजली गुल रही। वीरवार को राजधानी शिमला सहित मैदानी क्षेत्रों में बारिश जारी रही।

विज्ञापन
snowfall in Himachal Pradesh:  jakhoo hill receive first snowfall in shimla
- फोटो : अमर उजाला

ताजा हिमपात और बारिश से प्रदेश के अधिकतम तापमान में आठ डिग्री की कमी दर्ज की गई है। कई क्षेत्रों का तापमान माइनस में है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed