{"_id":"5ccaae61bdec2207272c318f","slug":"six-killed-as-car-falls-into-gorge-in-mandi-himachal-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसे की तस्वीरें: इधर-उधर बिखरीं लाशें, 6 की मौत, हर तरफ चीख-पुकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दर्दनाक हादसे की तस्वीरें: इधर-उधर बिखरीं लाशें, 6 की मौत, हर तरफ चीख-पुकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पधर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 02 May 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के पधर-डायनापार्क-बल्ह टिक्कर मार्ग पर जोगणी माता मंदिर के पास ओवरलोड महिंद्रा मैक्स जीप 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक दंपती समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच घायलों में से तीन को गंभीर हालत में मंडी रेफर किया गया है।
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पधर के वारला बल्ह और सुसंग सतनोग गांवों के 10 लोग आधार अपडेट कराने लदरूही (चौंतड़ा) जा रहे थे। मृतकों में एक बच्ची समेत चार महिलाएं और दो पुरुष हैं। बताया जा रहा है कि वाहन किराये पर किया हुआ था। जैसे ही जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिरने लगी चालक ने छलांग लगा दी।
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में चालक ने हादसे का कारण स्टीयरिंग लॉक होना बताया है, लेकिन पुलिस की प्रारंभिक जांच में ऐसे तथ्य सामने नहीं आ रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। सीएम जयराम ठाकुर ने हादसे पर शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार गाड़ी में चालक समेत 11 लोग सवार थे जबकि गाड़ी 8 सवारियों के लिए है। जोगणी माता मंदिर के समीप ठंडा मगरू में मोड़ काटते समय जीप खाई में जा गिरी। ग्रामीणों, पुलिस और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को पधर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की पुष्टि पुलिस अधीक्षक मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक दृष्टया हादसा चालक की लापरवाही से प्रतीत हो रहा है। प्रशासन ने घायलों को पांच-पांच हजार और मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार की फौरी राहत दी है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मृतकों में शिवानी (14) पुत्री खेम सिंह निवासी सुराहण, (शिवानी नाना के पास सुसंग में रहती थी), लज्जी देवी (45) पत्नी रूप लाल, रूप लाल (48) पुत्र शुंकु राम निवासी वारला बल्ह, फीथू राम (60) पुत्र घेसू राम निवासी सुसंग सतनोग, जेठी देवी (45) पत्नी राजेश कुमार निवासी सुसंग सतनोग की मौके पर ही मौत हो गई। सुन्नी देवी (55) पत्नी मोहन सिंह ने मंडी अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।