Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tharoor Backs Rahul Gandhi: Palestine Has a Right to Statehood, Israel to Peace; What Did He Say About Vijayan

राहुल के बचाव में उतरे थरूर: बोले- फलस्तीन को नए देश का अधिकार, इस्राइल को भी शांति का हक; विजयन पर क्या कहा?

Sun, 22 Nov 2026 10:54 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Sun, 22 Nov 2026 10:54 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि फलस्तीन को अलग देश का अधिकार है और इस्राइल को भी शांति से जीने का हक है। उन्होंने दोनों पक्षों के नागरिकों की हत्या को गलत बताया। आखिर राहुल गांधी ने यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में ऐसा क्या कहा था? पिनराई विजयन ने उन पर दोहरे रवैये का आरोप क्यों लगाया? क्या कांग्रेस में इस मुद्दे पर मतभेद हैं? आइए, विस्तार से पूरे मामले को समझते हैं....

विज्ञापन
Tharoor Backs Rahul Gandhi: Palestine Has a Right to Statehood, Israel to Peace; What Did He Say About Vijayan
राहुल गांधी ने इस्राइल और गाजा को लेकर क्या कहा था? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इस्राइल को लेकर दिए गए बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस फलस्तीन के लिए अलग देश की मांग और इस्राइल के शांति व सुरक्षा के साथ रहने के अधिकार, दोनों का समर्थन करती है। थरूर के मुताबिक, किसी भी पक्ष को दूसरे पक्ष के आम नागरिकों की हत्या करने का अधिकार नहीं है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब राहुल गांधी की इस्राइल के साथ भारत के रणनीतिक संबंधों और रक्षा खरीद जारी रखने की टिप्पणी को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राहुल गांधी के रुख की आलोचना की थी। इसके बाद थरूर ने सामने आकर राहुल के बयान का बचाव किया।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने इस्राइल और गाजा को लेकर क्या कहा था?

  • राहुल गांधी ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में बातचीत के दौरान इस्राइल के साथ भारत के रणनीतिक संबंधों और रक्षा खरीद को लेकर अपनी बात रखी थी। इस पर केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सवाल उठाए थे। रविवार को तिरुवनंतपुरम में शशि थरूर ने राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि उनका रुख बिल्कुल स्पष्ट है। थरूर के मुताबिक, राहुल गांधी ने सात अक्तूबर को हुए हमले की निंदा की थी, जिसमें निर्दोष नागरिक मारे गए और घायल हुए थे।
  • विज्ञापन
  • साथ ही उन्होंने गाजा में इस्राइल की जवाबी कार्रवाई को भी जरूरत से ज्यादा बताते हुए कहा था कि इससे बड़ी संख्या में आम नागरिकों की जान गई है। लोगों के घर और आजीविका भी प्रभावित हुई है। थरूर ने कहा कि गाजा में इस्राइल की कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी ने स्पष्ट रूप से अपनी असहमति जताई है। उनके मुताबिक, राहुल के बयान में ऐसा कुछ भी गलत नहीं है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


फलस्तीन और इस्राइल को लेकर थरूर ने क्या रुख रखा?
शशि थरूर ने कहा कि भारत का रुख भी इसी तरह संतुलित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत फलस्तीनियों के अपने देश और सम्मानजनक आजीविका के अधिकार का समर्थन करता है। इसके साथ ही इस्राइल को भी शांति और सुरक्षा के साथ रहने का अधिकार है। थरूर ने साफ किया कि इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि किसी भी पक्ष को दूसरे पक्ष के नागरिकों की हत्या करने की छूट मिल जाती है। उन्होंने कहा कि सात अक्तूबर के हमले में निर्दोष लोगों को निशाना बनाना गलत था और गाजा में जवाबी कार्रवाई के दौरान आम नागरिकों की मौत भी स्वीकार नहीं की जा सकती। उनके बयान का मुख्य संदेश यही था कि फलस्तीन और इस्राइल, दोनों के नागरिकों के अधिकारों और सुरक्षा का सम्मान किया जाना चाहिए।


पिनराई विजयन ने राहुल गांधी पर क्यों उठाए थे सवाल?
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर राहुल गांधी की टिप्पणी की आलोचना की थी। उन्होंने राहुल पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया था। विजयन ने कहा था कि गाजा में हजारों निर्दोष लोगों और बच्चों की मौत के बीच राहुल गांधी इस्राइल के साथ मजबूत संबंधों और हथियारों की खरीद का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने इसे कांग्रेस का फलस्तीन के मुद्दे पर विरोधाभासी रुख बताया। विजयन के अनुसार, ऐसे हालात में कूटनीतिक संतुलन बनाने की कोशिश का बचाव नहीं किया जा सकता। उन्होंने राहुल गांधी के रुख को साम्राज्यवाद समर्थक बताते हुए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की विदेश नीति का भी जिक्र किया। विजयन ने कहा कि नेहरू की नीति साम्राज्यवाद के खिलाफ और फलस्तीन के संघर्ष के समर्थन में थी। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मानवता का मुद्दा सामने हो, तब इस तरह का संतुलन कैसे बनाया जा सकता है।


क्या कांग्रेस के भीतर इस मुद्दे पर अलग-अलग राय सामने आई?
राहुल गांधी के बयान पर पिनराई विजयन की आलोचना और शशि थरूर के समर्थन से फलस्तीन-इस्राइल मुद्दे पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। एक तरफ विजयन ने इस्राइल के साथ रक्षा संबंधों और हथियारों की खरीद का समर्थन करने पर राहुल गांधी को घेरा है, तो दूसरी तरफ थरूर ने उनके बयान को सही ठहराया है। थरूर का कहना है कि फलस्तीन के अलग देश के अधिकार और इस्राइल की सुरक्षा, दोनों का समर्थन करना विरोधाभासी नहीं है। उनके मुताबिक, दोनों पक्षों के नागरिकों की जान और सुरक्षा सबसे अहम है। इस पूरे विवाद के केंद्र में यही सवाल है कि भारत को फलस्तीन के अधिकारों और इस्राइल के साथ अपने रणनीतिक संबंधों के बीच किस तरह संतुलन बनाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed